{"_id":"63087195986cbe0329389db6","slug":"sog-team-deployed-at-banke-bihari-temple-in-vrindavan-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: बांकेबिहारी मंदिर में तैनात की गई SOG टीम, इन पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बांकेबिहारी मंदिर में तैनात की गई SOG टीम, इन पर रहेगी नजर
Fri, 26 Aug 2022 12:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:39 PM IST
सार
ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी मंदिर पर एसओजी टीम तैनात की गई है। इस टीम की नजर मंदिर में मंदिर में जेबकट, पर्स चोरी और चेन स्नेचिंग की वारदात करने वाले शातिरों पर रहेगी।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी मंदिर पर कृष्ण भक्तों से जेबकटी, चेन स्नेचिंग और पर्स चोरी की बढ़ी वारदात को रोकने के लिए एसओजी के तेज-तर्रार सिपाही लगाए गए हैं। यह सिपाही वारदातों को रोकने में जुट गए हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी मंदिर पर कृष्ण भक्तों के संग लगातार वारदातें बढ़ने लगीं। किसी का पर्स चोरी हो रहा था तो किसी के गले की चेन तोड़ ली गई। किसी भक्त की जेब कट गई। इन वारदातों को रोकने के लिए एसएसपी अभिषेक यादव ने मंदिर पर एसओजी के तेज-तर्रार सिपाहियों को मुस्तैद कर दिया है। ऐसी वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग को पकड़ने का जिम्मा सौंपा है।
मंदिर के चारों तरफ फैले यह तेज-तर्रार सिपाही इन लुटेरे और चोरों पर पूरी चौकस निगाह बनाए हुए हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मी भी अपने-अपने प्वाइंटों पर मुस्तैद नजर आते हैं। एसएसपी ने बताया कि भीड़ का फायदा उठाकर यह गैंग अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी शिकायत मिलने के बाद एसओजी के सिपाहियों को लगाया गया है। जल्द ही ऐसे गैंग को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। मालूम हो कि प्रशासन द्वारा तैयार की जा रही रिपोर्ट में भी चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई है।