फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Software engineer husband could not understand which soap wife prefers dispute reached police station

UP: सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति न समझ सका, कौन सा साबुन पसंद करती है पत्नी, थाने पहुंचा विवाद; इस शर्त पर बनी बात

Sun, 01 Sep 2024 12:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Sep 2024 12:27 PM IST
सार

पति और पत्नी के बीच नहाने के साबुन ने विवाद करा दिया। बात इस कदर बिगड़ गई कि मामला पुलिस के पास पहुंच गया। यहां दोनों के बीच बात नहीं बनी तो उन्हें परिवार परामर्श केन्द्र में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। 
 

विज्ञापन
Software engineer husband could not understand which soap wife prefers dispute reached police station
women crime demo - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पति और पत्नी के बीच ऐसा विवाद थाने पहुंचा, जिसे सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। विवाद शुरू हुआ पत्नी के मनपसंद साबुन को लेकर। पत्नी जो साबुन मंगाना चाहती थी, वो पति लेकर नहीं आया। इस बात पर विवाद बढ़ गया और पत्नी रूठकर मायके चली गई। 
विज्ञापन



पुलिस लाइन के परिवार परामर्श केंद्र में एक हाई प्रोफाइल मामला पहुंचा। जहां 2021 में थाना सदर निवासी युवती की शादी थाना ताजगंज निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर से हुई थी। शादी के कुछ साल तो ठीक-ठाक चले, लेकिन उसके बाद पत्नी की डिमांड बढ़ती गई। हाल ही में पत्नी ने पति से अपनी मनपसंद का साबुन मंगाया, पति ने साबुन लाकर नहीं दिया तो गुस्से में पत्नी मायके चली गई।  पिछले 2 महीने से मायके रह रही थी।
विज्ञापन


जब मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो काउंसलिंग में पत्नी ने साबुन लाकर ना देने की बात कही। काउंसलर सतीश खिरवार ने बताया कि पति का आरोप है कि पत्नी की आए दिन डिमांड बढ़ती जा रही है, जिस वजह से वह परेशान हो गया है। पत्नी को साबुन भी तरह-तरह का चाहिए होते हैं, जिस वजह से उसकी मनपसंद का साबुन लाकर नहीं दे पाया। इसलिए झगड़ा हो गया।  काउंसलर ने पति-पत्नी को समझ कर मामले में समझौता कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed