{"_id":"6af32eac846d02bd9b0d733b","slug":"software-engineer-chess-grandmaster-anuj-becomes-india-s-100th-grandmaster-at-22-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉफ्टवेयर इंजीनियर का जुनून: जर्मनी की ठुकराई नौकरी, भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बने अनुज; ऐसे पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉफ्टवेयर इंजीनियर का जुनून: जर्मनी की ठुकराई नौकरी, भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बने अनुज; ऐसे पाई सफलता
Wed, 11 Nov 2026 12:05 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:05 AM IST
सार
22 वर्षीय अनुज श्रीवत्री ने फिलीपींस में शतरंज चैंपियनशिप जीतकर भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल किया। जर्मनी में नौकरी का अवसर छोड़ शतरंज को चुनने वाले अनुज की सफलता आगरा के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गई है।
विज्ञापन
शतरंज खिलाड़ी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर और दिल से शतरंज के खिलाड़ी। जर्मनी में नौकरी का शानदार अवसर था लेकिन अनुज श्रीवत्री के सपने कुछ और थे। उनका जुनून शतरंज की 64 खानों की बिसात थी। कॅरियर छोड़ उन्होंने सपने को चुना और मेहनत के दम पर भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बनकर इतिहास रच दिया। उनकी सफलता ने आगरा के युवा शतरंज खिलाड़ियों को भी बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी है।
पहली हार के बाद की शानदार वापसी
अनुज ने फिलीपींस में आयोजित सातवीं आसियान प्लस व्यक्तिगत ओपन शतरंज चैंपियनशिप में खिताब जीतकर ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल किया। पहले मुकाबले में हार के बावजूद उन्होंने शानदार वापसी की और नौ दौर में सात अंक जुटाए। वह मध्य प्रदेश के पहले ग्रैंडमास्टर भी बने। भारत को पहला ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद के रूप में 1988 में मिला था।
आगरा के खिलाड़ियों ने बताया प्रेरणादायक
आगरा के शतरंज खिलाड़ी ईशान लवानिया कहते हैं, अनुज की कहानी हमें सिखाती है कि अपने लक्ष्य के प्रति जुनून हो तो मुश्किल रास्ते भी आसान हो जाते हैं। नौकरी छोड़कर खेल को चुनना साहस का काम है। उनकी सफलता से हमें भी बड़े लक्ष्य बनाने की प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन
युवा शतरंज खिलाड़ी आद्रता मिश्रा का कहना है कि शतरंज में लगातार अभ्यास और धैर्य जरूरी है। अनुज ने शुरुआती हार के बाद वापसी कर साबित किया कि हार से निराश नहीं होना चाहिए।
जिला शतरंज खेल संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव कहते हैं अनुज की उपलब्धि देश के साथ छोटे शहरों के खिलाड़ियों के लिए भी गौरव की बात है। आगरा में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के अवसर मिलें तो वे भी आगे बढ़ सकते हैं।