फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Socialist School's operation new way

समाजवादी विद्यालय का ‘अभिनव’ संचालन

Sun, 17 Jul 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sun, 17 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Socialist School's operation new way
स्कूल - फोटो : amar ujala
अब सरकार विद्यार्थियों को नि:शुल्क उपलब्ध कराएगी पाठ्यपुस्तकें और यूनिफार्म 
विज्ञापन

सीबीएसई पाठ्यक्रम और एनसीईआरटी की किताबों से होगी पढ़ाई
 
प्रदेश सरकार समाजवादी अभिनव विद्यालयों को मॉडल के रूप में प्रस्तुत करना चाह रही है। लेकिन इसके संचालन की सही दिशा तय नहीं कर पा रही है। अप्रैल से सत्र शुरू होना चाहिए, जुलाई से हुआ। इस समय यूपी बोर्ड का पाठ्यक्रम पढ़ाया जा रहा है। अब सरकार ने सीबीएसई के पाठ्यक्रम से पढ़ाई कराने की योजना बनाई है। विद्यार्थियों को नि:शुल्क पुस्तकें और यूनिफार्म उपलब्ध कराया जाएगा। 
 आगरा मंडल में एक समाजवादी अभिनव विद्यालय बाह तहसील के बिझौली में संचालित है। इसमें कक्षा नौ और 11 की कक्षा में विद्यार्थियों का प्रवेश हुआ है। शासन ने विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की पुस्तकें और यूनिफार्म दिए जाने के लिए पंजीकरण के अनुरूप प्रस्ताव मांगा है। प्रस्ताव देने के बाद ही किताबें और यूनिफार्म उपलब्ध कराया जा सकेगा। इसमें समय लग जाएगा। विद्यालय का संचालन एक तो देरी से शुरू हुआ, दूसरे परिवर्तित पाठ्यक्रम के साथ किताबें देरी से मिलेंगी तो पढ़ाई प्रभावित होगी। 
विज्ञापन

समाजवादी अभिनव विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई है। यूपी बोर्ड का पाठ्यक्रम पढ़ाने वाले जिले के राजकीय विद्यालयों से ही शिक्षकों का समायोजन किया गया है। इन्हें सीबीएसई का पाठ्यक्रम पढ़ाने में दिक्कत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार यादव का कहना है कि विद्यालय के संचालन का यह पहला सत्र है, सरकार इसके बेहतर संचालन के लिए प्रयासरत है। जल्द प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि किताबें और यूनिफार्म जल्दी उपलब्ध हो सकें। समाजवादी अभिनव विद्यालय में आसपास के विद्यालयों से फर्नीचर मंगाया गया है। अब सरकार ने नए फर्नीचर के लिए बजट दिया है। 


ऐसे शुरू हुआ संचालन 
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत छह मॉडल स्कूल जिले में बनाए गए हैं। बजट के अभाव में स्कूलों का संचालन नहीं हो रहा। इसमें एक विद्यालय (बाह) का चयन समाजवादी अभिनव विद्यालय के लिए किया गया। प्रदेश सरकार इसको मॉडल के रूप में प्रस्तुत करना चाह रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed