फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Social workers arrived at the SDM office with victims, wearing placards of justice around their necks, and staged a unique protest by staging a sit-in at Tehsil Kirawali, demanding a settlement of the land dispute.

Agra News: गले में न्याय की तख्ती डाल पीड़ितों के साथ एसडीएम दफ्तर पहुंचे समाजसेवी, तहसील किरावली पर धरना देकर किया अनोखा प्रदर्शन, भूमि विवाद के निस्तारण की मांग

Fri, 26 Jun 2026 01:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Social workers arrived at the SDM office with victims, wearing placards of justice around their necks, and staged a unique protest by staging a sit-in at Tehsil Kirawali, demanding a settlement of the land dispute.
उपजिलाधिकारी कार्यालय
अछनेरा। तहसील किरावली क्षेत्र के दो गरीब परिवारों को भूमि विवाद में न्याय दिलाने की मांग को लेकर समाजसेवी भोज कुमार फौजी बृहस्पतिवार को अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उनके साथ दोनों पीड़ित परिवार भी थे। भोज कुमार फौजी ने अपने गले में तख्तियां लटका रखी थीं, जिस पर मैं भी हूं भरत तिवारी और न्याय की गुहार लगाते संदेश लिखे हुए थे।
विज्ञापन

एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार राजपाल यादव फरियादियों की शिकायत सुनने पहुंचे, लेकिन भोज कुमार फौजी ने केवल एसडीएम से ही मुलाकात करने की बात कही और नायब तहसीलदार को पत्र सौंपने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित फरियादी और उनके समर्थक कार्यालय के सामने ही फर्श पर धरने पर बैठ गए। काफी देर इंतजार करने के बाद एसडीएम अभिनव पाठक मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने पीड़ित गांव दूरा निवासी सपना पत्नी स्व. नेत्रपाल और मोहल्ला अभुआपुरा निवासी रामनिवास व राजेंद्र की शिकायतें सुनीं। उन्होंने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। समाजसेवी भोज कुमार फौजी ने कहा जांच के नाम पर गरीब लोगों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। अधिकारियों को केवल कागजी कार्रवाई करने के बजाय खुद मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करना चाहिए। प्रदर्शन में हर्ष शर्मा, ऋतिक इंदौलिया, कैप्टन लखेंद्र सिंह, मनवीर फौजी, रविंद्र फौजी, राजू इंदौलिया, अज्जू इंदौलिया, विवेक सोलंकी, भरत कुंतल, गौरव ठाकुर, सत्यवीर इंदौलिया और राजबाला कर्दम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed