{"_id":"5f5fadd78ebc3e50504e4b7a","slug":"social-media-kasganj-news-agr459298266","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर देवी देवताओं की डाली आपत्ति जनक पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर देवी देवताओं की डाली आपत्ति जनक पोस्ट
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा के एक युवक ने सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर कई आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किलोनी निवासी रविकांत शाक्य वर्तमान में सिढ़पुरा में रहता है। आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं की कई आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। जानकारी पर लोगों में आक्रोश फैल गया। मामले में सिढ़पुरा के सुदामानगर निवासी मनोज कुमार पुत्र ज्ञान सिंह ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि युवक ने देवी-देवताओं के शस्त्र धारण को लेकर सवाल उठाते हुए कई पोस्ट डाली हैं। युवक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।