फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Social media cell took responsibility on Holi, solved electricity problems

Agra News: होली पर सोशल मीडिया सेल ने संभाली जिम्मेदारी, विद्युत समस्याओं का कराया समाधान

Sat, 15 Mar 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 15 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Social media cell took responsibility on Holi, solved electricity problems
होली पर विद्युत समस्याओं पर नजर बनाए सोशल मीडिया सेल प्रभारी शरद मिश्रा व टीम। स्रोत विद्युत नि
मैनपुरी। होली पर विद्युत निगम की सोशल मीडिया सेल उपभोक्ताओं के लिए सहारा बनी। सोशल मीडिया सेल और लाइन कर्मियों के बेहतर तालमेल से जनपद को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकी। कई स्थानों से मिली शिकायतों पर सेल ने कुछ ही मिनटों में उसका समाधान कराकर उपभोक्ताओं को राहत दी है।
विज्ञापन


विद्युत निगम की सोशल मीडिया सेल टीम और लाइन कर्मियों के बेहतर तालमेल से बृहस्पतिवार सायं आंधी और बारिश विद्युत आपूर्ति में हुए व्यवधान को रात्रि में ही ठीक कर होली पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकी। होली पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी सोशल मीडिया सेल टीम को दी गई थी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया सेल प्रभारी शरद मिश्रा ने बताया कि अचानक जनपद में तेज हवा और बारिश से विद्युत व्यवधान उत्पन्न हुआ। सेल ने तत्काल प्रत्येक उपकेंद्र पर नजर रखनी शुरू कर दी और लाइन स्टाफ को सक्रिय होने की लिए निर्देशित किया। उपभोक्ताओं के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से पल-पल की अपडेट शेयर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली पर कई स्थानों पर फॉल्ट और लाइन लॉस की शिकायत का सोशल मीडिया सेल ने लाइन स्टाफ के साथ मिलकर 15 से 30 मिनट में समाधान कराकर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई। इससे उपभोक्ताओं को होली निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकी। सोशल मीडिया सेल प्रभारी ने बताया कि उनके साथ उनकी टीम में सचिन चौहान, आदेश कुमार एवं चंद्रेश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed