फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Social distancing is flying in the wholesale vegetable market

थोक सब्जी मंडी में उड़ रहीं सामाजिक दूरी की धज्जियां

Tue, 15 Jun 2021 10:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Social distancing is flying in the wholesale vegetable market
कासगंज/सोरों। थोक सब्जी मंडी कब कोरोना का संवाहक बन जाएं कुछ कहा नहीं जा सकता। यहां लोगों के बीच लापरवाही देखने को मिल रही है। सामाजिक दूरी तो बिल्कुल नजर नहीं आती। काफी भीड़ सब्जी मंडी में लगी रहती है। सब्जी विक्रेता किसान, आढ़तिया और दुकानदार इस भीड़ के बीच में मास्क नहीं लगाते। यह हालात चिंताजनक हैं।
विज्ञापन

शहर में अमांपुर रोड पर गल्ला मंडी के एक हिस्से में सब्जी मंडी है। यहां तड़के सुबह से ही किसान अपनी सब्जी लेकर पहुंचने लगते हैं। उसके बाद दुकानदार सब्जी खरीदने के लिए पहुंचते हैं तो भीड़ हो जाती है और इस भीड़ के बीच ही सब्जी की नीलामी की प्रक्रिया होती है। कोरोना गाइडलाइन का पालन सब्जी मंडी में बिल्कुल नहीं होता। कोई भी यहां देखरेख करता नजर नहीं आता। यही हाल सोरों की सब्जी मंडी का है। यहां भी सुबह से ही किसान सब्जी लेकर पहुंचते हैं। बाजार में हर कोई लापरवाह नजर आता है। न किसान मास्क लगाते हैं और न ही व्यापारी। वाहन भी सब्जी मंडी में सब्जी लादकर ले जाने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

- लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। जो लोग लापरवाही बरत रहे हैं वे संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। ऐसी लापरवाही कतई ठीक नहीं है। लोग जागरूक रहें और कोरोना गाइडलाइन का पालन करें- अजय कुमार श्रीवास्तव, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed