{"_id":"5ed61ade8ebc3e08ed24740b","slug":"social-distance-violation-in-dr-bhimrao-ambedkar-university-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक दूरी भूले 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, विश्वविद्यालय में उड़ी नियमों की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक दूरी भूले 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, विश्वविद्यालय में उड़ी नियमों की धज्जियां
Tue, 02 Jun 2020 04:38 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 02 Jun 2020 04:38 PM IST
सार
- विश्वविद्यालय में सामाजिक दूरी का नहीं किया गया पालन, अभ्यर्थियों को नियंत्रित करने की कोई व्यवस्था भी नहीं
विज्ञापन
सामाजिक दूरी की उड़ी धज्जियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल परिसर में 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को जब आसपास के जिलों से अभ्यर्थी प्रमाणपत्र लेने यहां पहुंचे, तो सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ गईं।
प्रमाणपत्र वितरण के लिए जिलेवार काउंटर बनाए गए हैं, फिर भी अभ्यर्थी एक-दूसरे से सटकर खड़े हुए। लॉकडाउन के नियमों से बेखबर इन अभ्यर्थियों को रोकने-टोकने वाला भी कोई नहीं था। बाहर भी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए।
काउंटर के बाहर नहीं बनाए गोले
काउंटर खोलने की तैयारी विश्वविद्यालय प्रशासन ने रविवार को ही कर ली थी। लेकिन, काउंटरों के बाहर गोले नहीं बनाए गए, जिससे अभ्यर्थी उसी में खड़े होते। सुरक्षा गार्ड प्रवेश द्वारों पर ही रहे। काउंटरों की तरफ किसी को नहीं लगाया गया।

प्रत्येक काउंटर पर 15 से 20 लोग ही एक समय पर थे, लेकिन सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे थे। अभ्यर्थी लाइन में भी नहीं लगे थे। कुछ अभ्यर्थियों ने तो मास्क भी नहीं लगाया था। उन्हें न अपनी फिक्र थी और न ही दूसरों की चिंता।
2500 प्रोविजनल सर्टिफिकेट ऑनलाइन
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि सोमवार तक 2500 प्रोविजनल सर्टिफिकेट ऑनलाइन कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी इसे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। बाकी प्रमाणपत्र काउंटर से उपलब्ध कराए जा रहे हैं।