{"_id":"5b8813bf42c792766f1bc0b2","slug":"soami-ji-maharaj-janmotsav-start-today-in-soami-bagh-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वामीजी महाराज का द्वि-शताब्दी जन्म समारोह आज से, देश-विदेश के हजारों सत्संगी लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामीजी महाराज का द्वि-शताब्दी जन्म समारोह आज से, देश-विदेश के हजारों सत्संगी लेंगे हिस्सा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
स्वामी बाग में की गई सजावट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में राधास्वामी मत के प्रवर्तक परम पुरुष पूरन धनी स्वामीजी महाराज का द्विशताब्दी जन्म समारोह स्वामीबाग में 31 अगस्त से छह सितंबर तक मनाया जाएगा। देश और विदेश से आए हजारों सत्संगी समारोह का हिस्सा बनेंगे। समाध परिसर से लेकर स्वामी बाग क्षेत्र को भव्य रूप से सजाया गया है।
समारोह में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को करीब 4000 सत्संगियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। शुक्रवार को द्विशताब्दी जन्म समारोह का शुभारंभ होगा। रोजाना चार बार सत्संग होगा। भोजन और जलपान की नि:शुल्क व्यवस्था होगी।
गुरुवार को देर शाम तक तैयारियां चलती रहीं। सत्संगियों के ठहरने, खाने-पीने से लेकर सुरक्षा तक के इंतजाम किए गए हैं। जगह जगह साइनेज भी लगाए गए हैं। जिसको जो जिम्मेदारी दी गई है, वह पूरे मनोयोग से उसमें लगा हुआ है।

आज के सत्संग का समय और स्थान
सुबह 6 बजे कोठी बाबू जी महाराज में, सुबह 9:30 बजे समाध के पास, शाम 5 बजे कोठी बाबू जी महाराज और रात 8 बजे भजन घर में प्रवचन होंगे। द्विशताब्दी जन्म समारोह में सत्संग सुनने के लिए पाकिस्तान से भी लोग आए हुए हैं।
वहीं गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह ने पवित्र समाध के दर्शन किए। राधास्वामी सत्संग, स्वामीबाग के सचिव एसएस भट्टाचार्य, ज्ञानचंद चंदानी उपस्थित रहे। स्वामीबाग नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय कपूर ने संत बाबा प्रीतम सिंह को स्मृति चिह्न भेंट किया।