फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SO tourism got trapped in act of three policemen Police officer got notice sword of action

UP: तीन सिपाहियों की करतूत में फंस गए एसओ पर्यटन...पुलिस अधिकारी को मिला नोटिस, कार्रवाई की तलवार

Tue, 04 Mar 2025 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Mar 2025 09:36 AM IST
सार

तीन सिपाहियों की करतूत के चक्कर में एसओ पर्यटन भी फंस गए हैं। उन्हें नोटिस दिया गया है। माना जा रहा है कि इस मामले में एसओ पर भी कार्रवाई हो सकती है। 
 

विज्ञापन
SO tourism got trapped in act of three policemen Police officer got notice sword of action
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना पर्यटन से लाइन हाजिर हुए तीन सिपाही बिना अनुमति 60 विदेशी पर्यटकों को ताजमहल दिखाने गए थे। इस मामले में एसओ पर्यटन प्रीति चौधरी पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है। उन्हें नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। वह सीसीटीवी फुटेज में आरोपी सिपाहियों के साथ देखी गईं थीं।
विज्ञापन


इस मामले में 21 फरवरी को सिपाही वेदांत, दीपक और हिमांशु को निलंबित किया गया था। मामले में एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने प्रारंभिक जांच में तीनों सिपाहियों को दोषी पाया। विदेशी पर्यटकों को जिस दिन घुमाया गया, उस दिन के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। शाम के समय एसओ पर्यटन प्रीति चौधरी से तीनों सिपाही मिले थे।
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया उन्हें भी दोषी मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ताकि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जा सके। हालांकि यह नहीं पता चला कि सिपाही किसके कहने पर गए थे। ताजमहल के आसपास कमीशन का खेल चलता है। इस मामले में सिपाहियों की संलिप्तता की भी बात सामने आ रही है। हालांकि अभी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed