फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SN's reports to be valid domestically and internationally; receives NABL accreditation.

Agra News: एसएन की रिपोर्ट देश-विदेश में होगी मान्य, मिला एनएबीएल प्रमाणपत्र

Sun, 05 Jul 2026 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
SN's reports to be valid domestically and internationally; receives NABL accreditation.
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब की जांच अब देश-विदेश में मान्य होगी। इसे नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेटरीज (एनएबीएल) का प्रमाण पत्र मिला है। इस लैब से रोजाना 1350 मरीजों की विभिन्न बीमारियों की नौ हजार से अधिक जांचें हो रही हैं। ये प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला एसएन प्रदेश का चौथा मेडिकल कॉलेज हैं।
विज्ञापन

सेंट्रल लैब में नमूनों की 100 से अधिक मानकों पर जांच की जाती है। ये 24 घंटे संचालित रहती हैं। इसमें ओपीडी-आईपीडी के 1200 मरीजों की सात हजार और इमरजेंसी में करीब 150 मरीजों की दो हजार से अधिक जांचें हो रही हैं। बीते साल करीब 25 लाख जांचें हुई हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सेंट्रल लैब में नमूनों की जांचें उच्च मानकों पर विशेषज्ञ करते हैं। इसकी रिपोर्ट अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्य होगी। झांसी, प्रयागराज और गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के बाद एसएन को ये प्रमाण पत्र मिला है। लैब की नोडल अधिकारी डॉ. कामना सिंह ने बताया कि बीते तीन साल में लैब को अपग्रेड करते हुए कई गंभीर रोगों की जांच हो रही है। इसमें हृदय, किडनी, लिवर, कैंसर, बांझपन, थायराइड, विटामिन डी, कोलेस्ट्रॉल, सेप्सिस समेत शरीर के लगभग सभी रोगों की यहां जांच हो रही हैं। आगरा-अलीगढ़ मंडल के मरीज भी लाभ उठा रहे हैं। लैब के अपग्रेड करने में डॉ. पवन गौतम, डॉ. रीतिका, डॉ. ज्योति, डॉ. कामिनी का भी योगदान रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed