{"_id":"69e07a812ccc40836c0e4576","slug":"snatching-accused-arrested-after-police-encounter-in-firozabad-2026-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मोबाइल लुटेरे का पुलिस ने किया ऐसा हश्र, अब लूट करने से पहले सौ बार सोचेगा; पहले की हैं दो वारदातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मोबाइल लुटेरे का पुलिस ने किया ऐसा हश्र, अब लूट करने से पहले सौ बार सोचेगा; पहले की हैं दो वारदातें
Thu, 16 Apr 2026 11:29 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:29 AM IST
सार
फिरोजाबाद में रामगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मोबाइल छिनैती के आरोपी छोटू उर्फ अवनीश को गोली लगने पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दो घटनाओं को कबूल किया है और उसके कब्जे से हथियार व लूटे गए मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में मोबाइल लुटेरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मोबाइल छिनैती की घटनाओं पर रामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर लुटेरे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया थाना रामगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छिनैती की घटनाओं में शामिल आरोपी हसमत नगर क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें आरोपी छोटू उर्फ अवनीश निवासी नगला मिर्जा थाना रामगढ़ घायल हो गया और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
10 और 11 अप्रैल को थाना उत्तर और रामगढ़ क्षेत्र में बाइक सवार तीन युवकों ने राहगीरों से मोबाइल फोन छीन लिए थे। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया था। सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। एसपी सिटी ने बताया पुलिस पूछताछ में आरोपी छोटू उर्फ अवनीश ने दोनों छिनैती की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है।
उसके दो अन्य साथियों को पुलिस पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी से एक तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस के अलावा दो मोबाइल फोन बरामद किए है। आरोपी के खिलाफ थाना उत्तर और थाना रामगढ़ में पहले से छिनैती के मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।