फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Snake came out in council school, sent students home

परिषदीय स्कूल में निकला सांप, विद्यार्थियों को घर भेजा

Sun, 17 Oct 2021 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Snake came out in council school, sent students home
आगरा। परिषदीय प्राथमिक कन्या विद्यालय, सिकंदरा में शनिवार को सुबह करीब 11 बजे सांप निकलने से अफरातफरी मच गई। विद्यालय में मौजूद शिक्षामित्र प्राची सिंह व सविता शिवहरे ने सबसे पहले विद्यार्थियों को घर भेजा। इसके बाद सिकंदरा थाने में सूचना दी। पुलिस ने वन विभाग की टीम बुलाई। वन विभाग की टीम को स्कूल में सांप नहीं मिला। जिस कक्ष में मलबा पड़ा हुआ है, वह उसी में चला गया। स्कूल का भवन जर्जर हो चुका है।
विज्ञापन

विद्यालय भवन में दो कक्षों की छत गिर चुकी है। मलबा अंदर पड़ा हुआ है। बचे एक कक्ष और बरामदे में छत से प्लास्टर गिरता रहता है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रीति सक्सेना ने बताया कि भवन विद्यार्थियों को बैठाने लायक नहीं है। उन्होंने जुलाई में कार्यभार ग्रहण किया था। इसके बाद एक बार बीएसए को और तीन बार खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालय भवन की मरम्मत कराने के लिए पत्र लिख चुकी हैं। दो सत्रों से विद्यालय में विद्यार्थियों का प्रवेश नहीं बढ़ रहा था। इस बार सात नए प्रवेश हुए हैं। कुल 29 विद्यार्थियों का पंजीकरण है। अभिभावक विद्यालय भवन की दशा देख यहां विद्यार्थियों का पंजीकरण कराना नहीं चाहते। विद्यालय में एक बार पहले भी सांप निकल चुका है। इससे स्टाफ व विद्यार्थियों में डर भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed