Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Snake bites three people, including a woman; critical

Agra News: सांप ने महिला सहित तीन को डसा, गंभीर

Wed, 08 Oct 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Snake bites three people, including a woman; critical
कासगंज। जिले में अलग-अलग स्थानों पर सांप ने एक महिला सहित तीन लोगों को डस लिया। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने तीनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नगला बिहारी निवासी मनोज (18) पुत्र राजेश को मंगलवार की शाम को सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद उसकी चीख निकल गई। सांप के डसने के बारे में उसने परिजन को जानकारी दी। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे करीब 30 वायल एंटी स्नेक वेनम लगाए, लेकिन उसकी हालत में सुधार नही हुआ। डॉक्टर ने उसकी हालत को गंभीर देखते उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव नगला बैरा निवासी हिमांशु (16) पुत्र राजेश मंगलवार रात अपने घर पर चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान रात 12 बजे सांप ने उसे बाएं कान पर काट लिया। उसकी आवाज सुनकर परिजन उसकी ओर दौड़ पड़े। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। गंजडुंडवारा क्षेत्र के नगला कंचनपुर निवासी संजना देवी पत्नी भगवान सिंह को घर पर मंगलवार शाम सांप ने डस लिया। परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने 15 वायल एंटी स्नेक वेनम लगाए। इसके बाद भी उसकी हालत में सुधार नही हुआ। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। सीएमएस डॉ.संजीव सक्सेना ने बताया कि सर्पदंश के शिकार युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी जान बचाने का प्रयास किया जा रहा है। सर्पदंश के मामलों में सीधे अस्पताल लेकर आएं। किसी बायगीर या अन्य किसी अंधविश्वास में न पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed