{"_id":"64b6429f8131d407e604a647","slug":"snake-bite-prevention-what-to-do-what-not-to-do-if-you-are-bitten-by-poisonous-snake-2023-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Snake Bite: जहरीला सांप काटने पर ऐसे बचाएं जान, भूल से भी न करें ये गलती; हो सकती है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Snake Bite: जहरीला सांप काटने पर ऐसे बचाएं जान, भूल से भी न करें ये गलती; हो सकती है मौत
Tue, 18 Jul 2023 01:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:14 PM IST
सार
Snake Bite Prevention: सांप का नाम सुनते ही लोगों में दहशत फैल जाती है। ऐसे में यदि सांप किसी को काट ले तो डरना स्वभाविक है, लेकिन ऐसे समय में घबराएं नहीं और नाहीं जल्दबाजी में कोई ऐसा कदम उठाएं, जिससे जान को खतरा हो। आइए जानते हैं कि स्नेक बाइट के बाद क्या करना चाहिए...
विज्ञापन
ब्लैक माम्बा सांप
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बरसात में सर्पदंश के मामले बढ़ गए हैं। इसमें कई बार मरीज बायगीर से इलाज कराते हैं, इससे मरीज के जीवन पर संकट बन सकता है। सांप-जहरीले कीड़े काटे के मरीज का एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में इलाज है। यहां बीते दो सप्ताह से 2-3 मरीज रोजाना भर्ती हो रहे हैं।
विज्ञापन
इमरजेंसी प्रभारी डॉ. चंद्रप्रकाश गौतम ने बताया कि सांप-जहरीले कीड़े के काटने का इलाज और जांच की इमरजेंसी में सुविधा है। यहां पर होल ब्लड क्लोटिंग टेस्ट की सुविधा है। इससे जहर की पहचान की जाती है। यहां एंटी वेनम इंजेक्शन भी हैं। उन्होंने बताया कि बीते 10-15 दिन से मरीज आने लगे हैं। इनमें 30 फीसदी लोगों को कोबरा-करैट प्रजाति के सर्प ने काटा था। इलाज के बाद ये ठीक हो चुके हैं। सांप काटने पर बायगीर के पास नहीं जाएं, जितनी जल्दी हो सके अस्पताल में भर्ती कराएं।
ये भी पढ़ें - छात्रा अपहरण केस: घरवालों के पास 15 माह बाद आया फोन, बोली- बालिग होने का था इंतजार...; सुनाई ऐसी खबर उड़े होश
ये भी पढ़ें - छात्रा अपहरण केस: घरवालों के पास 15 माह बाद आया फोन, बोली- बालिग होने का था इंतजार...; सुनाई ऐसी खबर उड़े होश
विज्ञापन
विज्ञापन
ये करें:
1. सांप के डसने पर घबराएं नहीं, इससे रक्तचाप बढ़ने से जहर का प्रसार शरीर में तेजी से होता है।2. सर्पदंश वाले स्थान पर चीरा न लगाएं, मुंह से जहर पीने से शरीर में संक्रमण फैल सकता है।
3. जिस हिस्से को सांप ने काटा है, उस हिस्से को हृदय के मुकाबले झुकाव करते हुए अस्पताल लाएं।
ये भी पढ़ें - कौन थे रंगा-बिल्ला: 1978 में जब आगरा में आई थी बाढ़, दोनों को स्टीमर से लाई थी दिल्ली पुलिस
सांप काट लें तो नहीं करें ऐसे काम
1. शरीर के जिस हिस्से पर सांप काटे वहां कोई गर्म या ठंडे चीजें न लगाएं, जैसे बर्फ और गर्म पानी।2. अगर पैर या हाथ में सांप काट ले तो ऊपरी हिस्से को टाइट न बांधे क्योंकि इसे खून रुक जाता है।
3. जिस हिस्से में सांप काट ले वहां चीरा न लगाएं।
4. जिस इंसान को सांप काट लें उसे नींद लेने से रोकें।