फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sn Medical College Patients Not Get Medicaine

एसएन की बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं: तीमारदारों खींच रहे स्ट्रेचर, दवाओं की भी कमी, नहीं सुधर रहे हालात

Tue, 20 Jul 2021 11:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 20 Jul 2021 11:03 AM IST
सार

चलने-फिरने में लाचार मरीजों को डॉक्टरों तक लेकर जाने के लिए वार्ड ब्वॉय नहीं मिले,  ऐसे में तीमारदार खुद ही स्ट्रेचर को धकेल कर ले गए। 

विज्ञापन
Sn Medical College Patients Not Get Medicaine
स्ट्रेचर खींचकर ले जाते तीमारदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसएन मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू होने के सात दिन बाद भी व्यवस्थाएं नहीं सुधरी हैं। तीमारदारों को खुद ही मरीजों के स्ट्रेचर खींचने पड़ रहे हैं। त्वचा, पेट, हृदय, ईएनटी की दवाओं की कमी बनी हुई है। सोमवार को ओपीडी में 1,250 मरीज पहुंचे। चलने-फिरने में लाचार मरीजों को डॉक्टरों तक लेकर जाने के लिए वार्ड ब्वॉय नहीं मिले,  ऐसे में तीमारदार खुद ही स्ट्रेचर को धकेल कर ले गए। 11 बजे के बाद आने वालों को इलाज नहीं मिला, गेट पर ताला देखकर वह लौट गए। काउंटर पर भी अभी केवल 70 तरह की दवाएं हैं। त्वचा रोग, पेट रोग, हृदय रोग, ईएनटी रोग की दवाओं की कमी है। सोमवार को भी पर्चे पर लिखी पांच में से दो-तीन दवाएं बाजार से खरीदनी पड़ीं

विज्ञापन


एंटीबॉयोटिक दवाएं बढ़ाई हैं
एंटीबॉयोटिक दवाएं बढ़ाई गई हैं। बरसात में चर्म रोग बढ़ जाता है, इसकी और दवाएं मंगाई जा रही हैं। व्हीलचेेयर-स्ट्रेचर बढ़ाए गए हैं, वार्ड ब्वॉय भी लगाए जा रहे हैं। - डॉ. संजय काला, प्राचार्य 

विज्ञापन

ओपीडी परिसर में पानी भरने से हुई परेशानी
ओपीडी के रिशेप्सन हॉल के बाहर बरसात का पानी भरने से मरीजों को दिक्कत हुई। पर्चा बनवाने के लिए इसी रास्ते से जाना होता है। ईंटें रख दी गई हैं, जिस पर चलकर ही काउंटर तक पहुंच रहे हैं। 

मरीजों की पीड़ा, केवल दो दवाएं मिलीं
खुजली और एलर्जी हो गई है। डॉक्टर साहब ने पांच दवाएं लिखीं, काउंटर से दो ही दवाएं मिलीं। तीन बाजार से खरीदने को कहा। - जोत कुमार, बेलनगंज

वार्ड ब्वॉय नहीं है

पेट में पानी भर गया। मेरे साथ कोई परिजन नहीं आ पाया। चल नहीं पा रही हूं लेकिन डॉक्टर तक लेकर जाने के लिए वार्ड ब्वॉय नहीं है।  -चंदा देवी, पनवारी

धक्का-मुक्की हुई

पर्चा बनवाने के बाद घंटे भर तक लाइन में लगा रहा, फिर जाकर डॉक्टरों को दिखाया। गार्ड की कमी से धक्का-मुक्की भी झेलनी पड़ी।  -लक्ष्मीनारायण, हाथरस

महंगी दवाएं खरीदीं
डॉक्टर साहब को दिखाने के बाद चर्म रोग की दवा लेने आया था। पांच में से तीन बाजार से खरीदीं, जो सस्ती थी वे काउंटर से मिलीं।  -गोपाल बाबू, जीवनीमंडी

आगरा: ऑक्सीजन प्लांट में क्यों हो रही देरी, 15 दिन में पूरा करें, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने दिए निर्देश

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed