फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SN Medical College: no nurse in ward why did the junior doctor examine girl in chamber committee questions

एसएन मेडिकल कॉलेज: वार्ड में नहीं थी नर्स, जूनियर डॉक्टर ने चैंबर में क्यों की बालिका की जांच...उठे ये सवाल

Sat, 14 Sep 2024 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Sep 2024 09:53 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में 11 साल की मासूम के साथ जूनियर डॉक्टर ने चैंबर में ले जाकर गंदी हरकत की। इस मामले में समिति द्वारा जांच की जा रही है। कई महत्वपूर्ण सवाल भी उठाए जा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
SN Medical College: no nurse in ward why did the junior doctor examine girl in chamber committee questions
बच्ची सांकेतिक - फोटो : freepik

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में लिंग उत्पीड़न समिति (जेंडर हैरेसमेंट कमेटी) को बालिका से छेड़छाड़ की जांच में चिकित्सकीय स्टाफ की लापरवाही मिली है। पाया गया कि स्टाफ नर्स वार्ड में नहीं थी। डॉक्टर वार्ड में मरीज की जांच कर सकते थे, उन्होंने अपने चैंबर में जांच क्यों की। समिति ने ऐसे सवाल उठाए और वह उसकी रिपोर्ट भी बना रही है। अभी जांच पूरी नहीं हो सकी है। आरोपी चिकित्सक डॉ. दिलशाद हुसैन बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन


 

समिति ने वार्ड में रात की ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर, वार्ड बॉय, सफाईकर्मी, स्टाफ नर्स और वार्ड में भर्ती मरीज-उनके तीमारदारों के बयान दर्ज कर लिए हैं। समिति ने स्टाफ से यह भी पूछा कि डॉक्टर ने अगर अपने चैंबर में बालिका की जांच की तो बालिका के परिजन साथ में मौजूद क्यों नहीं थे। वार्ड और गैलरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में बालिका चैंबर में जाती दिखी है। चैंबर में सीसीटीवी कैमरा नहीं है, ऐसे में अंदर क्या हुआ, इसकी जानकारी समिति को नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुशासन समिति और आंतरिक समिति ने भी बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज यादव समेत अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ बैठक कर मामले की रिपोर्ट तैयार की है। इसमें यह सामने आया है कि बालिका की जांच करते वक्त अस्पताल के स्टाफ में से कोई सदस्य मौके पर नहीं था।

 
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि समितियां सभी बिंदुओं पर रिपोर्ट बना रही हैं। अभी रिपोर्ट आना बाकी है, इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। भविष्य में ऐसी किसी भी घटना से बचने के लिए अनुशासन और आंतरिक समिति भी जांच कर रिपोर्ट देगी।
 

बालिका का ढाई साल पहले भी बाल रोग में हुआ था इलाज
एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में जिस बालिका ने चिकित्सक डॉ. दिलशाद हुसैन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उसका ढाई साल पहले भी इसी बाल रोग विभाग में इलाज हुआ था। वह भर्ती हुई और ठीक होने पर परिजन ने डॉक्टरों का आभार भी जताया था। बालिका ने 10 सितंबर की रात आरोप लगाया था। कॉलेज प्रशासन ने आरोपी डॉक्टर को निलंबित कर दिया है। परिजन ने बताया कि जहां पिछली बार डॉक्टरों की तारीफ की थी, अब वहीं एक डॉक्टर ने बेटी के साथ ऐसी हरकत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed