{"_id":"6ac73b5d0a35a464d305feb1","slug":"sn-medical-college-maternal-death-case-probe-completed-report-to-be-submitted-today-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रसूता की मौत पर जांच पूरी, तीन घंटे भर्ती के लिए भटके घरवाले; आज सामने आएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रसूता की मौत पर जांच पूरी, तीन घंटे भर्ती के लिए भटके घरवाले; आज सामने आएगी रिपोर्ट
Thu, 08 Oct 2026 12:12 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:12 PM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज में देरी से प्रसूता की मौत के आरोपों की तीन सदस्यीय समिति ने जांच पूरी कर ली है। समिति बृहस्पतिवार को प्राचार्य को रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज में देरी से प्रसूता की मौत के आरोपों की जांच पूरी हो गई है। तीन सदस्यीय समिति बृहस्पतिवार को प्राचार्य को रिपोर्ट सौंपेगी। इसके आधार पर ही कॉलेज प्रशासन कार्रवाई तय करेगा।
शुक्रवार को तांतपुर निवासी विजय कुमारी (22) की मौत हो गई थी। पति लाखन और परिजन गौरव ने तीन घंटे तक मरीज को भर्ती नहीं करने और इमरजेंसी-स्त्रीरोग विभाग के बीच घुमाने का आरोप लगाया था। प्रसूता एंबुलेंस में ही तड़पती रही थी। पुलिस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद मरीज को भर्ती किया। इसके कुछ देर बाद ही प्रसूता की मौत हो गई थी।
मामले की जांच के लिए प्राचार्य ने उप प्राचार्य डॉ. टीपी सिंह, डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह और डॉ. रेनू अग्रवाल की समिति बनाई थी। इसमें इमरजेंसी, स्त्री रोग और आईसीयू स्टाफ और पीड़ित के बयान दर्ज कर जांच पूरी कर ली। प्राचार्य डाॅ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि जांच पूरी हो गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।