फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SN Medical College, escaped convict

एसएन मेडिकल कालेज से बंदी फरार

Mon, 27 Apr 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज के हृदय रोग विभाग में भर्ती बंदी रविवार की सुबह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सुरक्षा में लगे सिपाहियों ने थाना मदन मोहन गेट में जानकारी दी। बंदी की कई घंटे तक तलाश की गई, मगर वह हाथ नहीं लगा। एमएम गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं फीरोजाबाद के एसपी ने चारों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

फीरोजाबाद के नसीरपुर थाने के गांव नगला हरिया का रहने वाला जसवंत उर्फ पप्पू यादव को 25 मार्च को थाना नसीरपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के मुकदमे में जेल भेजा था। उसके खिलाफ शिकोहाबाद में बलवा और नसीरपुर में लड़की भगाने का मुकदमा भी दर्ज है। जसवंत तभी से फीरोजाबाद जेल में निरुद्ध था। शुक्रवार को उसे पेशी पर लाया गया था। सीने में दर्द की शिकायत पर उसे फीरोजाबाद जिला अस्पताल भेजा गया था। वहां से एसएन मेडिकल कालेज रेफर किया गया। शनिवार को एसएन अस्पताल के हृदय रोग विभाग में भर्ती कराया गया था। बंदी के साथ गारद के सिपाही ओमप्रकाश, मनीष, रामप्रकाश और राजकुमार लगे हुए थे। बताते हैं कि रविवार की सुबह करीब सात बजे जसवंत शौच जाने की कहकर गया और फरार हो गया। काफी देर तक नहीं लौटा तो सिपाहियों ने उसकी तलाश की। इसके बाद थाना मदन मोहन गेट में जानकारी दी। इस पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने फरार बंदी की तलाश शुरू कर दी। सीओ कोतवाली मनीषा सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन


अस्पताल से कई दफा भाग चुके हैं कैदी
- 10 अगस्त 2013 को फीरोजाबाद की जिला जेल से लाया गया सौरभ राठी एसएन अस्पताल के मेडिसन वार्ड से भाग निकला था।
- दो सितंबर 2013 : एसएन मेडिकल कालेज के मेडिसन विभाग में भर्ती सजायाफ्ता कैदी मुजफ्फर नगर निवासी प्रवीन शौचालय की खिड़की से फरार हो गया था।
- चार अक्टूबर 2013 : जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया अभियुक्त पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला था। सिपाहियों ने पीछा करके उसे पकड़ा था।
25 मार्च 2014: एसएन के मेडिसन विभाग से 24 मार्च को चोरी का आरोपी बंदी छोटू पुत्र सत्यप्रकाश फरार हो गया। छह घंटे बाद मलपुरा में रिश्तेदार के घर से दबोचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed