{"_id":"6781ff33227d8d3778087f2a","slug":"sn-medical-college-does-not-have-the-kit-to-test-hmpv-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"HMPV virus: एसएन में नहीं है किट, कैसे होगी एचएमपीवी के संदिग्धों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HMPV virus: एसएन में नहीं है किट, कैसे होगी एचएमपीवी के संदिग्धों की जांच
Sat, 11 Jan 2025 10:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:48 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग ने एसएन की वायरोलॉजी लैब में जांच की बात कह तो दी, लेकिन इसके लिए किट ही नहीं है। इसके चलते संदिग्ध मरीज मिलने पर भी एसएन की वायरोलॉजी लैब में जांच नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा
- फोटो : संवाद
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग की ओर से ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) की जांच के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत इसके उलट है। एसएन मेडिकल कॉलेज के पास एचएमपीवी की जांच के लिए किट ही नहीं है। इसकी खरीद भी नहीं हुई है। संदिग्ध मरीज मिलने पर जांच नहीं हो पाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने एचएमपीवी के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में जांच कराने की बात कही। संदिग्ध मरीज मिलने की सूचना के लिए कंट्रोल रूम का फोन नंबर (8791393336, 0562-2600412) भी जारी कर दिया। इसकी जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कोई इंतजाम ही नहीं किए हैं। इस वायरस की जांच के लिए अभी तक विभाग के पास किट ही नहीं है। इसके चलते संदिग्ध मरीज मिलने पर भी एसएन की वायरोलॉजी लैब में जांच नहीं हो सकेगी।
एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि अभी शासन से किट खरीदने के लिए निर्देश नहीं मिले हैं। वैसे, संबंधित कंपनी से किट के बारे में बात हो गई है। निर्देश मिलने पर इनकी खरीद कर ली जाएगी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि वायरस की जांच के लिए किट की खरीद की व्यवस्था की जा रही है।