फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sn Medical College Doctor Operation 14 Days Old Child Of Black Fungus

आगरा: एसएन के चिकित्सकों ने बचाई 14 दिन के शिशु की जान, आधे घंटे में किया ब्लैक फंगस का ऑपरेशन

Tue, 08 Jun 2021 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 08 Jun 2021 12:16 AM IST
सार

हाथरस के 14 दिन के शिशु को ब्लैक फंगस था। उसका ऑपरेशन सोमवार को किया गया।
 

विज्ञापन
Sn Medical College Doctor Operation 14 Days Old Child Of Black Fungus
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के 14 दिन के शिशु का ब्लैक फंगस का ऑपरेशन एसएन में सोमवार को हो गया। आधा घंटे तक चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया। बच्चे की हालत में सुधार है। ब्लैक फंगस का एक और मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुआ है।  ईएनटी सर्जन डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि शिशु और उसके माता-पिता संक्रमित नहीं हुए हैं। प्री-मैचयोर डिलीवरी के कारण इसके गाल पर ब्लैक फंगस की शिकायत मिली। आधे घंटे तक ऑपरेशन का संक्रमित हिस्सा साफ कर दिया है। ब्लैक फंगस का एक और मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुआ है। अब तक 62 मरीज भर्ती हो चुके हैं। 32 मरीजों का वार्ड में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


सबसे कम उम्र का पहला मामला
महज 14 दिन का ये शिशु कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हुआ और चार दिन पहले गाल पर ब्लैक फंगस दिखने पर परिजनों ने इसे एसएन में भर्ती कराया है। सबसे कम उम्र का यह पहला मामला है। 
विज्ञापन


ब्लैक फंगस
पहली लहर में पोस्ट कोविड मरीजों में इतने साइड इफेक्ट नहीं थे, लेेकिन इस बार मरीज के ठीक होने के बाद भी खतरा बना है। ब्लैक, येलो, व्हाइट फंगस के मरीज मिले, आंख तक निकालनी पड़ रही हैं, मौत भी हो रहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों में फंगस की यह हैं तीन वजह
- जन्म के समय शिशु का वजन बहुत कम होना
- तय महीने से कम समय में शिशु का जन्म लेना। 
- लंबे समय तक बच्चे के पीआईसीयू में भर्ती होना।

ब्लैक फंगस का नया मामला आया सामने: 14 दिन के शिशु में मिला फंगस, आज होगा ऑपरेशन
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed