फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sn Medical College Agra Principal Transfer For Kanpur Medical College

तबादला: डॉ. संजय काला कानपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य बने, जल्द संभालेंगे जिम्मा

Wed, 23 Jun 2021 06:11 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 23 Jun 2021 06:11 PM IST
सार

कोरोना वायरस की पहली लहर में आगरा के हालात संक्रमण से बदतर हो गए थे। संक्रमण तेज गति से बढ़ रहा था और कोविड अस्पताल में व्यवस्थाएं पूरी नहीं थी, ऐसे में शासन ने डॉ. जीके अनेजा को हटाकर डॉ. संजय काला को एसएन का कार्यवाहक प्राचार्य बनाया था।

विज्ञापन
Sn Medical College Agra Principal Transfer For Kanpur Medical College
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला को उनकी मूल तैनाती कानपुर मेडिकल का कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया है। एसएन में नई तैनाती होने तक डॉ. काला पर यहां के प्राचार्य का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा। 
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा विभाग में यह पहला मौका है जब एक चिकित्सक को दो राजकीय मेडिकल कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. काला ने बीते सप्ताह शासन को आगरा में संक्रमण नियंत्रण में होने और अपनी निजी कारणों का हवाला देते हुए मूल तैनाती कानपुर में करने की मांग की थी। डॉ. काला ने बताया कि प्रमुख सचिव आलोक कुमार का पत्र प्राप्त हो गया है, बृहस्पतिवार से वह कानपुर मेडिकल कॉलेज में कार्यवाहक प्राचार्य का पदभार संभालेंगे। एसएन और कानपुर मेडिकल कॉलेज में रोस्टर प्लान के तहत सप्ताह में दो-दो या फिर तीन-तीन दिन कार्यभार देखेंगे।
विज्ञापन


पहली लहर में हालात खराब होने पर डॉ. काला बनाए थे कार्यवाहक प्राचार्य
कोरोना वायरस की पहली लहर में आगरा के हालात संक्रमण से बदतर हो गए थे। संक्रमण तेज गति से बढ़ रहा था और कोविड अस्पताल में व्यवस्थाएं पूरी नहीं थी, ऐसे में शासन ने डॉ. जीके अनेजा को हटाकर डॉ. संजय काला को एसएन का कार्यवाहक प्राचार्य बनाया था। डॉ. काला कानपुर मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभागाध्यक्ष थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed