{"_id":"5e96ff748ebc3e72c33018a1","slug":"sn-medical-21-doctor-took-sample-after-death-of-corona-positive-patient","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरसः संक्रमित का इलाज करने पर चिकित्सकों सहित 27 के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरसः संक्रमित का इलाज करने पर चिकित्सकों सहित 27 के नमूने लिए
Thu, 16 Apr 2020 06:06 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के शास्त्रीपुरम निवासी कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज का इलाज करने पर सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के 21 चिकित्सक समेत 27 लोगों के नमूने लिए गए हैं। इन्हें क्वारंटीन सेंटर भेजा है।
शास्त्रीपुरम निवासी सांस रोगी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। यह सात अप्रैल से एसएन में भर्ती था। इसकी पहली रिपोर्ट नौ को निगेटिव आई थी, दूसरा नमूना 12 को लिया और 14 को रिपोर्ट आई थी, जिसमें यह पॉजिटिव पाया गया। मंगलवार को इन्होंने दम तोड़ दिया था।
ऐसे में इसका इलाज करने वाले मेडिसिन विभाग के 18, स्त्री रोग विभाग के एक और एनेस्थीसिया विभाग के दो चिकित्सकों का नमूना लिया गया है, बाकी का नर्सिंग स्टाफ है। इन सभी को सात दिन के लिए क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा। प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि कोरोना के मरीज का इलाज करने पर एहतियातन चिकित्सकों के नमूने लिए गए हैं।

Trending Videos
कमला नगर के अस्पताल से भी दो डॉक्टर समेत सात के नमूने
स्त्री रोग विभाग की वरिष्ठ चिकित्सक और पूर्व प्राचार्य के पति का कमला नगर में अस्पताल है, मृतक इनके अस्पताल में ही कार्य करता था। इस पर यहां से इनके पति, बेटे समेत सात स्टाफ का नमूना लिया गया है। यह सभी होम क्वारंटीन में हैं। कर्मचारी अस्पताल में ही क्वारंटीन किए गए हैं।
सुबह कराया गया अंतिम संस्कार
मरीज की मौत मंगलवार की दोपहर को हो गया था। इसकी जानकारी डीएम और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी दी गई। इस पर विशेष बैग में शव को पैक करके ताजगंज शमसान घाट लाया गया। यहां मृतक के चार परिजनों के बीच विद्युत शवदाह गृह पर अंतिम संस्कार किया गया।