फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SN: Investigation into the patient's death begins, CCTV footage also collected

एसएन : मरीज की माैत की जांच शुरू, सीसीटीवी फुटेज भी जुटाए

Fri, 07 Nov 2025 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
SN: Investigation into the patient's death begins, CCTV footage also collected
एसएन मेडिकल कॉलेज
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर में मरीज की मौत की जांच शुरू हो गई है। परिजन का आरोप है कि 4 दिन से मरीज को वेंटिलेटर नहीं दिया गया, इससे मौत हो गई। इस आरोपों पर प्राचार्य ने तीन सदस्यीय समिति बना दी है। ट्राॅमा सेंटर के वीडियो फुटेज भी जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अकोला निवासी देवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उनके भाई सनी 2 दिसंबर से ट्राॅमा सेंटर में भर्ती थे। सिर में गंभीर चोट थी। उन्हें वेंटिलेटर नहीं दिया गया। अपने परिचित समान अधिकार पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा से शिकायत की। उन्होंने सोशल मीडिया पर दिक्कत बयां की तब मरीज को वेंटिलेटर दिया गया। हालांकि कुछ घंटे बाद ही बुधवार रात करीब नौ बजे मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन

इस आरोप पर प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने ट्राॅमा सेंटर प्रभारी और प्रमुख अधीक्षक डॉ. बृजेश शर्मा, इमरजेंसी प्रभारी डॉ. मनीष बंसल और सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता की समिति का गठन किया है। तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। समान अधिकारी पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा का कहना है कि मरीज को पहले दिन से ही वेंटिलेटर मिल जाता तो जान बच सकती थी। कोविड में आए करीब 200 वेंटिलेटर की जांच कराने के लिए वह मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन से ही लगा वेंटिलेटर
- प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का दावा है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पहले दिन से ही मरीज को वेंटिलेटर लगा है। जांच समिति को ये फुटेज सौंप दी है। तीमारदारों का आरोप बेबुनियाद है। कोविड में 197 वेंटिलेटर मिले थे, 165 संचालित हैं, बाकी के वेंटिलेटर वैकल्पिक तौर पर रखे गए हैं। किसी के खराब होने पर इनको रिप्लेस कर दिया जाता है।
विभागों में संचालित आईसीयू में बेड की स्थिति
सर्जरी विभाग- 25 बेड
मेडिसिन विभाग- 37 बेड (एक में 25 और दूसरे में 12)
सुपर स्पेशियलिटी सेंटर- 32 बेड
बाल रोग- 28 बेड (एनआईसीयू में 16, पीआईसीयू में 12)
एनेस्थीसिया विभाग- 24 बेड
इमरजेंसी- 20 बेड (ट्रामा सेंटर 08, बाल रोग अनुभाग में 12)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed