फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   smuggling of jharkhand girls in sealdah ajmer express grp check

ट्रेन में लड़कियों की तस्करी पर मचा हड़कम्प, टूंडला पर हुई गाड़ी की चेकिंग

Fri, 19 Apr 2019 11:16 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 19 Apr 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
smuggling of jharkhand girls in sealdah ajmer express grp check
डेमो - फोटो : डेमो
अजमेर से चलकर सियालदाह जा रही अजमेर सियालदह एक्सप्रेस में चार लड़कियों को बेचने ले जाने की सूचना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जीआरपी ने ट्रेन के टूंडला पहुंचते ही कोच को घेर लिया। सभी को टूण्डला स्टेशन पर उतार लिया। लड़कियों के साथ चल रही महिला से पुलिस पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात्रि 8.30 बजे रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन में कुछ लड़कियों को बेचने ले जाया जा रहा है। इस सूचना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन को टूंडला रेलवे स्टेशन के पांच नंबर प्लेटफार्म पर रुकते ही रेलवे पुलिस ने बताए गए कोच को घेर लिया।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस ने ट्रेन से एक महिला सहित चार लड़कियों को उतारा है। जिनसे पुलिस थाने ले जाकर पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों लड़कियों को जयपुर जनसेवा केंद्र पर काम करने के लिए ले जाया गया था। जहां उम्र कम होने पर उन्हें वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ट्रेन में सफर कर रही एक अन्य महिला ने किशोरियों को बेचने की सूचना दी थी। इसके बाद तीन किशोरियों और एक महिला को ट्रेन से जीआरपी ने उतार लिया। जिनसे अभी पूछताछ जारी है। लड़कियां झारखंड की हैं तो वहीं साथ चल रही महिला कोलकोता की है। 

जीआरपी थाना प्रभारी टूंडला यशपाल सिह तोमर का कहना है कि महिला की भाषा समझ न आने से जांच में परेशानी आ रही है। 
लड़कियां झारखंड की हैं, पूछताछ से पता चला है कि उन्हें नौकरी के लिए जयपुर ले जाया गया था। उम्र कम होने पर वापस भेज दिया है। चाइल्ड लाइन फिरोजाबाद को सूचना दी गई है, उन्हें जिनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed