फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   smuggling hashish by trains from visakhapatnam and bangalore to agra

खुलासा: दक्षिण भारत से ट्रेनों में गांजे की तस्करी, आगरा से मथुरा-दिल्ली तक होता है सप्लाई

Sat, 19 Dec 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
smuggling hashish by trains from visakhapatnam and bangalore to agra
जीआरपी ने गांजे के साथ पकड़ा तस्कर - फोटो : अमर उजाला

आगरा कैंट स्टेशन गांजा तस्करी का ट्रांजिट प्वाइंट बन गया है। विशाखापत्तनम और बेंगलुरु से यहां गांजा लाया जा रहा है। यहां से मथुरा और दिल्ली भेजा जा रहा है। तस्करों की एक टीम आगरा तक गांजा लाती है। दूसरी यहां से मथुरा ले जाती है। दिल्ली के लिए अलग टीम है। यह जानकारी हाल ही में गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में मिली है। इसके बाद रेलवे ने स्पेशल टीम और पुलिस में एसटीएफ को भी गांजा तस्करी की तह तक जाने के लिए लगाया गया है।

विज्ञापन


राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के क्षेत्राधिकारी (सीओ) हरीशचंद्र ने बताया कि गांजा तस्करी पर दो महीने में गहन पड़ताल हुई है। गुरुवार को पकड़े गए तस्कर आलम और इससे पहले पकड़े गए राजू सहित अन्य ने भी यही बताया कि गांजा पहले आगरा लाया जाता है। यहां से मथुरा और दिल्ली ले जाया जाता है। 
विज्ञापन



ग्वालियर के रहने वाले कैरियर आगरा से मथुरा ले जाते हैं। गैंग के सरगना के बतौर किसी सूरज उर्फ कल्लू का नाम सामने आया है। दिल्ली और मथुरा पुलिस को अलर्ट किया गया है। प्रकाश में आए तस्करों के नाम साझा किए गए हैं। विशाखापत्तनम से गांजा वासू भेजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि चार महीने में अकेले सिकंदरा क्षेत्र में 1000 किलोग्राम गांजा पकड़ा गया है। ये खेप मथुरा जा रही थीं। मथुरा के कुछ लोगों के नाम भी सामने आए। ये मथुरा पुलिस से साझा किए गए हैं। 

विशाखापत्तनम से सबसे ज्यादा लाया गया गांजा

विशाखापत्तनम से आगरा में गांजे की तस्करी तीन साल से की जा रही है। यहां से सबसे ज्यादा गांजा आता है। दूसरा केंद्र बंगलूरू है। कैरियर कैंट स्टेशन पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से दिल्ली जाते हैं या फिर स्टेशन के बाहर ही किसी को गांजा सौंप दिया जाता है। आगरा कैंट पर पिछले छह महिनों में तीन महिलाओं और 19 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। दो साल में 717 किलोग्राम गांजा बरामद किया जा चुका है। 64 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

स्टेशन के बाहर टैक्सी चालक रहते हैं तैयार

आगरा कैंट स्टेशन पर गाड़ी चलाने वाले कई टैक्सी चालक भी गिरोहों के सदस्यों की जानकारी रखते हैं। वह टैक्सी लेकर तैयार रहते हैं। कैरियर के गेट पर पहुंचते ही उसे गाड़ी में बिठाकर भाग लेते हैं। पिछले दिनों प्रयागराज की महिला को टैक्सी से उतारकर जीआरपी ने पकड़ा था।

गली-मोहल्लों में पुड़िया बनाकर बेचा जा रहा

दिल्ली और मथुरा भेजने के साथ ही आगरा में भी गांजा की खपत हो रही है। पिछले छह महीनों में सिकंदरा, कमला नगर, जगदीशपुरा, एत्माद्दौला और छत्ता में पुलिस ने गांजा बेचने वालों को गिरफ्तार किया है। ये घर से ही पुड़िया बनाकर बेच रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed