फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   smugglers thrown cows in the crematorium by tying the feet in Mathura

मथुरा: गोवंशों के पैर बांध श्मशान में फेंक गए तस्कर, तीन की मौत, चार बुरी तरह जख्मी मिले

Tue, 29 Mar 2022 11:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Mar 2022 11:30 AM IST
सार

बरसाना थाना क्षेत्र के पैलखू के बाहर मंगलवार की सुबह श्मशान में गोवंश पड़े मिलने से आक्रोश फैल गया। गोवंश के पैर बंध हुए थे। तीन गोवंशों की मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन
smugglers thrown cows in the crematorium by tying the feet in Mathura
श्मशान में पड़े मिले गोवंश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र में सोमवार रात को गो तस्कर गोवंशों के पैर बांधकर गांव के बाहर श्मशान स्थल में फेंककर भाग गए। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने गोवंश पड़े देखे तो आक्रोश फैल गया। इनमें तीन गोवंश की मौत हो चुकी थी। चार बुरी तरह घायल थे, जिन्हें निजी एंबुलेंस से सुरभि गोशाला राधाकुंड पहुंचाया गया। इस घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस पर ग्रामीणों ने विरोध जताया।  

विज्ञापन


बरसाना थाना क्षेत्र के पैलखू में सोमवार की रात गो तस्कर गाड़ी में बुरी तरह से गोवंश को भरकर लाए। रात में रस्सी से बांधकर गोवंश को गांव से बाहर श्मशान स्थल में फेंककर भाग गए। इनमें दो गोवंश की मौत हो गई। रस्सी से बंधे मिले चार गोवंश बुरी तरह जख्मी थे। एक गोवंश की आंख फूटी हुई थी। 

विज्ञापन

मौके पर नहीं पहुंचा कोई अधिकारी 

मंगलवार सुबह भाजपा नेता महादेव शर्मा को इसकी जानकारी हुई तो सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। गोवर्धन से गोरक्षक श्रेयस शर्मा अपनी टीम के साथ पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से घायल गोवंश को सुरभि गोशाला पहुंचाया गया। महादेव शर्मा ने बताया कि गोतस्कर रात में गोवंशों को किसी गाड़ी में डालकर लाए थे, पैलखू गांव के श्मशान में डाल गए। दो गोवंश की मौत हो गई है। चार जख्मी हैं। पुलिस और प्रशासन को सूचना दी लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 

पैलखू गांव में गोवंशों की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। घटनास्थल पर प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। 

गोवंशों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि इस घटना की सूचना और ये तस्वीरें मुख्यमंत्री योगी तक पहुंचा दो। रात में रस्सी से बांधकर गोवंश को श्मशान में फेंक गए हैं। नुकीले हथियारों से गोवंशों पर प्रहार कर घायल किया गया है। अधिकारियों को सूचना दी है लेकिन कोई नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed