{"_id":"67a19bf2ec1b46d057033ee6","slug":"smugglers-caught-from-agra-cantt-station-19-kg-ganja-recovered-consignment-brought-from-odisha-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा कैंट स्टेशन से दबोचे गए तस्कर, 19 किलो गांजा बरामद, ओडिशा से लाए थे खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा कैंट स्टेशन से दबोचे गए तस्कर, 19 किलो गांजा बरामद, ओडिशा से लाए थे खेप
Tue, 04 Feb 2025 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:17 AM IST
सार
जीआरपी ने कैंट स्टेशन से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 19 किलो गांजा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा में ओडिशा से करीब 19 किलो गांजा लाकर एत्मादपुर में सप्लाई देने जा रहे दो तस्करों को जीआरपी ने आगरा कैंट के आउटर से गिरफ्तार किया है। पुलिससे केस दर्ज कर एत्मादपुर के आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर जीआरपी ने बताया कि ओडिशा से आने वाली ट्रेन में गांजा लेकर दोनों आए थे। शक होने पर रोका गया तो सर्कुलेटिंग एरिया से होते हुए स्टेशन से बाहर निकलने लगे। पीछा कर दोनों को पकड़ लिया गया।
तलाशी में इनके बैग में 19 किलो गांजा निकला, अनुमानित कीमत करीब तीन लाख 70 हजार रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों में गोपालगंज बिहार के मासूम अली और अभिषेक पटेल हैं। दोनों ने बताया कि वह एत्मादपुर के नगला बख्श निवासी धर्मेंद्र उर्फ गोलू के लिए तस्करी करते हैं।