{"_id":"649fac46fee5c7fd4b016688","slug":"smuggler-caught-carrying-200-kg-of-ganja-in-an-ambulance-in-agra-2023-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गांजा की तस्करी: फिल्म पुष्पा की ट्रिक भी फेल, तस्करों ने निकाला ऐसा तरीका; देखकर पुलिस भी चकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांजा की तस्करी: फिल्म पुष्पा की ट्रिक भी फेल, तस्करों ने निकाला ऐसा तरीका; देखकर पुलिस भी चकराई
Sat, 01 Jul 2023 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 01 Jul 2023 10:02 AM IST
सार
गांजे की खेप ओडिशा से दिल्ली जा रही थी। बड़ी मात्रा में गांजा एंबुलेंस में था और इस एंबुलेंस को एक रिकवरी ट्रक खींचकर ले जा रहा था। किसी को शक भी कैसे होता कि जिस एंबुलेंस को रिकवरी वाहन खींच रहा है, उससे गांजे की तस्करी हो रही है।
विज्ञापन
गांजा की तस्करी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुष्पा फिल्म में दूध के टैंकर में खास बक्सा बनाकर चंदन के पेड़ों की तस्करी का खेल दिखाया गया था। लेकिन नशे के पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों का ऐसा खेल सामना आया कि पुलिस भी चकरा गई। यहां टैंकर नहीं बल्कि एंबुलेंस में विशेष बक्सा बनाकर गांजे की तस्करी की जा रही थी। हरीपर्वत पुलिस ने एक तस्कर को ऐसी ही एंबुलेंस में 200 किलोग्राम गांजा ले जाते पकड़ा।
विज्ञापन
यहां का है मामला
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने आईएसबीटी पर रिकवरी ट्रक को रोका था। उसमें एक एंबुलेंस को ट्रांसपोर्ट नगर पर लाया जा रहा था। ट्रक में एंबुलेंस का चालक भी बैठा हुआ था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पकड़कर पुलिस ने पूछताछ की। उसने अपना नाम चंद्रवीर बताया। कहा कि अलीगढ़ के गोंडा कस्बे का रहने वाला है। एंबुलेंस में एक बक्सा बना हुआ था। उसमें गांजे के पैकेट मिले।ये भी पढ़ें - UP: फंदे पर लटका मिला बैंक कर्मी का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; साथी के साथ रहता था किराए के कमरे में
विज्ञापन
रास्ते में फुटकर विक्रेताओं को देता था
पुलिस की पूछताछ में आरोपी चंद्रवीर ने बताया कि 200 किलोग्राम गांजे की खेप ओडिशा से लेकर आ रहा था। उसे दिल्ली एनसीआर में जाना था। रास्ते में फुटकर विक्रेताओं को सप्लाई देता जाता। पुलिस से बचने के लिए एंबुलेंस में बक्सा बना लिया। 10-11 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से गांजा लेकर आता है। इसकी बिक्री 20 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से हो जाती है। अब पुलिस उससे गांजे के खरीदारों के बारे में जानकारी जुटा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गांजे की कीमत 20 लाख रुपये है। सागर, मध्य प्रदेश में एंबुलेंस खराब हो गई। इस कारण एक रिकवरी ट्रक को किराये पर कर लिया। वह एंबुलेंस को ट्रांसपोर्ट नगर में ठीक कराने वाला था। इसके बाद मथुरा की तरफ निकल जाता। चालक को यही बताया था कि वह अस्पताल में जा रहा है।ये भी पढ़ें - Mainpuri News: पहाड़ में गश्त के दौरान 35 फीट नीचे गिरे बीएसएफ के एसआई, हो गई मौत, दो दिन में था रिटायरमेंट
पांच फर्जी नंबर प्लेट बरामद
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि एंबुलेंस की जांच की गई। पता चला कि वह चोरी की है। उसमें 5 फर्जी नंबर प्लेट भी मिलीं। आरोपी ने बताया कि वह जिस राज्य से निकलता था, उसकी नंबर प्लेट लगा लेता था, जिससे पुलिस उसे पकड़ती नहीं थी। चेसिस और इंजन नंबर की मदद से गाड़ी मालिक के बारे में पता किया जा रहा है।ये भी पढ़ें - Mainpuri News: तो क्या मुकदमे की रंजिश में कर दी गई दुकानदार की हत्या, पास में ही पड़ी थी खून से सनी ईंट