{"_id":"17864055ddd0392457334ff207568326","slug":"smsabad-organically-tdtdhai-tablets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमसाबाद में बवाल, तड़तड़ाई गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमसाबाद में बवाल, तड़तड़ाई गोलियां
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 28 Feb 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसे के उस्तादों पर हमले के बाद शुक्रवार को मोहल्ला टोला सुलग उठा। एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई। मुट्ठीभर पुलिसकर्मियों के सामने भी बलवाई पथराव करते रहे। सूचना पर कई थानों की फोर्स और पीएसी पहुंची। पुलिस ने हवाई फायरिंग की और रबर बुलेट चलाईं। तब कहीं जाकर बलवाई तितर-बितर हुए। इलाके में भारी तनाव है। एसएसपी ने रूट मार्च निकाला। पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस ने बलवे का मुकदमा दर्ज किया है।
शमसाबाद में बरेलवी और देवबंदी समुदाय के दो मदरसे हैं। बरेलवी मदरसे के उस्ताद (शिक्षक) गुलाम अहमद हुसैन, गुलाम जिलानी और तौफीक रजा के साथ कस्बे के गुलाम मोहम्मद और कलाम मोहम्मद आदि ने बदसलूकी और मारपीट की थी। इसको लेकर मोहल्ला टोला के एक पक्ष के लोगों में आक्रोश था। पीड़ित शिक्षकों ने थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी को लेकर शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे दोनों पक्षों के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। 10 से 12 राउंड गोलियां भी चलीं। पथराव और फायरिंग से कस्बे में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची मगर पथराव नहीं रुका। एक घंटे तक पत्थरबाजी होती रही। सूचना पर एसपीआरए, सीओ कई थानों की पुलिस और पीएसी के साथ पहुंचे। पुलिस ने कई राउंड हवाई फायरिंग की। रबर बुलेट चलाकर स्थिति को काबू में किया। बाद में एसएसपी राजेश डी. मोदक मौके पर पहुंचे। उन्होंने बलवाइयों को चिह्नित करके मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद कस्बे में स्वाट, पीएसी और पुलिस के जवानों के साथ रूट मार्च निकाला। मामले में 32 नामजद समेत 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, पथराव, फायरिंग और बलवे की रिपोर्ट दर्ज की गई है।