{"_id":"586feb494f1c1b443615a3b0","slug":"smrati-irani","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने स्मृति से किया सीधा संवाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने स्मृति से किया सीधा संवाद
महिलाओं ने स्मृति से किया सीधा संवाद
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने स्मृति से किया सीधा संवाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी उड़ान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए महिलाओं से रूबरू हुईं। इस दौरान महिलाओं ने सियासत के अलावा नोटबंदी को लेकर भी खूब सवाल दागे। प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दक्षिण, उत्तर और छावनी विधानसभा क्षेत्र के तीन स्थानों पर वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था की गई। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नोटबंदी से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कपड़ा मंत्री ने कहा कि यदि नोटबंदी नहीं होती तो वर्ष 2025 तक देश में स्थिति भयावह हो जाती। थोड़े दिन की परेशानी के बाद अब इसके सकारात्मक परिणाम आने लगे हैं। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था से जुड़े सवाल पर कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद सब ठीक हो जाएगा। प्रताप नगर स्थित पुष्पांजलि एन्क्लेव में निर्मला दीक्षित, प्रीति उपाध्याय, रीता आहूजा, मंजू वार्ष्णेय, अनीता खरे, प्रेमा वर्मा, सुनीता अग्रवाल आदि मौजूद थीं। आगरा कैंट रोड स्थित पंजाबी भवन में बेबीरानी मौर्या, आशा अग्रवाल, बीना शाह, जयश्री बघेल तथा संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में अर्चना अग्रवाल, अपर्णा सिंह, राजेश्वरी, ममता शर्मा, प्रवीना आदि मौजूद थीं।
अधूरे इंतजाम, महिलाएं परेशान
अधूरे इंतजामों के बीच उड़ान कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुष्पांजलि एन्क्लेव में तो दोपहर सवा बजे तक अव्यवस्थाएं हावी रहीं। तकनीकी कारणों के चलते कनेक्ट लिंक नहीं जुड़ पाया। जबकि महिलाएं काफी पहले ही कार्यक्रम में पहुंच गई थीं। कार्यक्रम शुरू होने के बाद तो तैयारियां शुरू की गईं। ऐसे में यहां से अधिकांश महिलाएं चली गईं। पंजाबी भवन पर भी काफी देर बाद कार्यक्रम शुरू हो पाया। अव्यवस्थाओं पर कुछ महिलाओं ने रोष भी जताया।
विज्ञापन
फतेहाबाद में भी हुआ टेलीकास्ट
फतेहाबाद। भामाशाह शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तमाम महिलाओं ने लाइव टेलीकास्ट के दौरान स्मृति ईरानी से संवाद किया। यहां अंजुला माहौर, बबिता चौहान आदि मौजूद थीं।