सहावर। सर एमयू कॉलेज में स्मार्टफोन एवं टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें आईटीआई और फार्मेसी के 120 विद्यार्थियों और बीएससी व बीए के 91 विद्यार्थियों को टैबलेट का वितरण किया गया। कुल 211 विद्यार्थियों को टैबलेट बांटे गए।
सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है। इसी अंतर्गत बच्चों को टेबलेट व स्मार्टफोन वितरित किए जा रहे हैं। एमएलसी आशीष यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप, कॉलेज संस्थापक मोहम्मद उमर ने छात्रों को वितरण किए गए। अतिथियों का कॉलेज के सचिव मोहम्मद समर ने चांदी का मुकुट व प्रतीक चिह्नन देकर स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह, मोहम्मद समीर, राजेश यादव, दिनकर राव चतुर्वेदी, जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह, कमल सिंह टैनी, तौकीर अहमद, डॉ. पवन साहू, डॉ. भूदेव सिंह, राजीव कुमार मिश्रा, मोहम्मद कमरूल गनी, अनिल कुमार, कृष्णेंद्र कुमार, मोहम्मद नईम खान, बहोरी लाल आदि मौजूद रहे।