फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Smart RC scheme buried in files officials did not take any notice proposal came five years ago

RTO: स्मार्ट आरसी योजना फाइलों में दबी, अधिकारियों ने नहीं ली सुध...पांच साल पहले आया था प्रस्ताव

Sat, 21 Jun 2025 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Jun 2025 09:51 AM IST
सार

आरटीओ में अभी भी कागज वाली आरसी बनाई जा रही है। स्मार्ट आरसी के लिए पांच साल पहले प्रस्ताव आया था, लेकिन अधिकारियों ने सुध नहीं ली। 

 

विज्ञापन
Smart RC scheme buried in files officials did not take any notice proposal came five years ago
आगरा आरटीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) को स्मार्ट करने की योजना संभागीय परिवहन विभाग की फाइलों में दबकर रह गई। पांच साल पहले शासन से प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन अधिकारियों ने सुध नहीं ली। उसी का नतीजा है कि अब तक कागज वाली आरसी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


वाहन पुराना होने पर लोगों की आरसी खराब या खोने की शिकायत रहती है। इस वजह से वाहन बेचने या ट्रांसफर कराने के समय दिक्कत होती है। शासन के स्तर से स्मार्ट आरसी बनाए जाने का प्रस्ताव 5 साल पहले तैयार किया गया था। यह प्रस्ताव संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय में भी भेजा गया।
विज्ञापन



 

स्मार्ट आरसी ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड की तरह तैयार होना था। अभी वाहन की आरसी एक कागज पर प्रिंट कर दी जाती है। कागज के नाम पर फर्जीवाड़ा भी किया जाता है। जबकि स्मार्ट आरसी कार्ड होने से फर्जीवाड़े पर अंकुश लगने की संभावना थी। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों ने योजना को आगे बढ़ाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।

 
विज्ञापन

कागज खत्म होने पर रुक जाता है काम
संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय में कागज खत्म होने पर आरसी प्रिंट होने का काम भी रुक जाता है। इस वजह से भी लोगों को दिक्कत होती है। आरसी का कागज लखनऊ कार्यालय से भेजा जाता है। कई बार कागज न आने पर नए वाहनों की आरसी तैयार नहीं होती है। जबकि स्मार्ट कार्ड होने से इस समस्या का भी समाधान हो सकता है।

 
विज्ञापन

उपकरण न आने से रुका काम
स्मार्ट आरसी के लिए शासन के स्तर से मशीन और अन्य उपकरण भेजे जाने थे। इनके न आने से कार्य आगे नहीं बढ़ सका। इस संबंध में मुख्यालय को अवगत कराया गया है। - एनसी शर्मा, एआरटीओ (प्रशासन)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed