फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Smart Meter Uttar Pradesh Electricity Revenue Increase

UP: स्मार्ट मीटर से लोग हुए परेशान, तो DVVNL ने की बंपर कमाई; रीचार्ज से हुई 64 करोड़ की अतिरिक्त आय

Tue, 05 May 2026 10:48 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 05 May 2026 10:48 AM IST
सार

आगरा में स्मार्ट मीटर और कनेक्शन काटने के अभियान के बाद बिजली विभाग का राजस्व तेजी से बढ़कर 441 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उपभोक्ताओं द्वारा रिचार्ज बढ़ाने से आगरा में पिछले साल की तुलना में दोगुना राजस्व प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
Smart Meter Uttar Pradesh Electricity Revenue Increase
डीवीवीएनएल - फोटो : शोसल मीडिया

विस्तार

आगरा समेत 21 जिलों में स्मार्ट मीटर को लेकर जनता और विपक्षी दलों के बीच विरोध के स्वर सुनाई दे रहे हैं, लेकिन विभागीय आंकड़े मुनाफे की तस्वीर पेश कर रहे हैं। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के आंकड़ों के अनुसार स्मार्ट मीटर की सख्ती और समय पर रीचार्ज न कराने वालों पर की गई कार्रवाई से विभाग का खजाना भरा है।
विज्ञापन

 

बिजली विभाग ने बकाएदारों के खिलाफ 13 मार्च से अभियान शुरू किया था। आंकड़ों के मुताबिक लगभग 344 करोड़ रुपये का बकाया होने के कारण करीब 19 लाख उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए थे। स्मार्ट मीटर की तकनीक के चलते क्रमिक तरीके से कनेक्शन काटे गए। हैरानी की बात यह है कि कनेक्शन कटते ही उपभोक्ताओं ने रीचार्ज कराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 19 लाख कटे हुए कनेक्शनों में से 17 लाख उपभोक्ताओं ने अब तक रीचार्ज कराया जिससे विभाग को 344 करोड़ रुपये की तुलना में 441 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। खास बात यह है कि काटे गए कनेक्शन में अभी भी करीब दो लाख उपभोक्ताओं ने रीचार्ज नहीं कराया है। अकेले आगरा में ही विभाग को पिछले साल की तुलना में करीब दोगुना राजस्व मिला है। मुख्य अभियंता आगरा जोन कपिल सिंधवानी ने बताया कि साल 2024-25 करीब 3.85 लाख घरेलू उपभोक्ताओं से 13 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। वहीं, साल 2025-26 में यह बढ़कर 29 करोड़ हो गया।
विज्ञापन

आगरा में खपत घटी, रीचार्ज का बढ़ा चलन
स्मार्ट मीटर लगने के बाद आगरा में बिजली की खपत में कमी आई है। उपभोक्ताओं की ओर से खुद ही बिजली की खपत को नियंत्रित किया जा रहा है। जिले के लगभग 80 फीसदी लोगों ने नियमित रूप से रीचार्ज कराना शुरू कर दिया है। पिछले साल करीब 68 करोड़ रुपये की बिजली की खपत हुई थी। वहीं, इस साल करीब 43 करोड़ रुपये की ही बिजली की खपत रही। विभाग का मानना है कि स्मार्ट मीटर से पारदर्शिता बढ़ी है, जिससे लोग अब अपनी जरूरत के अनुसार ही बिजली का उपयोग कर रहे हैं।
 

स्मार्ट मीटर के कई हैं फायदे
मुख्य अभियंता ने बताया कि स्मार्ट मीटर के साथ चेक मीटर लगाए गए हैं। एक भी जगह मीटर रीडिंग में अंतर नहीं आया है। स्मार्ट मीटर रीचार्ज से लोगों को बिल में दो प्रतिशत की छूट मिलती है। बिजली विभाग के एप के जरिये हर दिन होने वाली खपत को देखा जा सकता है।
 

हर उपकेंद्र पर लगेंगे कैंप
मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी ने बताया कि हर उपकेंद्र पर बिजली विभाग के अधिकारी कैंप लगाएंगे। इस दौरान मीटर संबंधी किसी भी तरह की परेशानी को दूर करने के लिए लोगों को समझाएंगे और समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed