{"_id":"5fd982ed6825be1e684fdcb7","slug":"smart-city-project-late-fine-against-bharat-electronics-limited","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: काम में देरी पर स्मार्ट सिटी ने लगाया 4.72 करोड़ का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: काम में देरी पर स्मार्ट सिटी ने लगाया 4.72 करोड़ का जुर्माना
Wed, 16 Dec 2020 10:43 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट लेट करने और लापरवाही बरतने पर चार कंपनियों के खिलाफ 4.72 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से जुड़े सीसीटीवी कैमरे लगाने में देरी के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड पर यह जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा प्रदूषण संबंधी मामलों में धूल नियंत्रण के उपाय न करने पर चार कंपनियों पर भी जुर्माने की कार्रवाई की गई है।
आगरा स्मार्ट सिटी के सीईओ निखिल टी. फुंडे ने सीसीटीवी कैमरे लगाने में देरी करने पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड पर 1.62 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इससे पहले कंपनी पर 28 लाख रुपये का जुर्माना लग चुका है। इस तरह बीईएल को 1.90 करोड़ रुपये जुर्माने के जमा कराने होंगे। फतेहाबाद रोड पर चल रहे प्रोजेक्ट में देरी के लिए स्मार्ट सिटी ने देव कंस्ट्रक्शन कंपनी पर 1.20 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोंका है। देव कंस्ट्रक्शन पर पहले भी 3.72 लाख का जुर्माना लगाया जा चुका है।
पाइप लाइन में देरी पर हर दिन 10 हजार जुर्माना
जीवनी मंडी से ताजगंज के बीच बिछाई जा रही 1200 मिमी की पाइप लाइन के काम में एसबी एंटरप्राइजेज देरी कर रहा है। ऐसे में कंपनी के खिलाफ 8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी को कहा गया है कि देरी पर हर दिन 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, इसलिए 1200 मिमी की पाइप लाइन तय समय पर बिछाएं। पाइप लाइन के लिए जनवरी तक की मियाद है, वहीं ताजगंज में स्मार्ट मीटर लगाकर पानी देने की योजना मई 2021 तक पूरी करनी होगी।

प्रदूषण फैलाने पर 4 कंपनियों पर जुर्माना
स्मार्ट सिटी सीईओ निखिल टी. फुंडे ने सख्ती दिखाते हुए पहले देव कंस्ट्रक्शन पर दो लाख रुपये का जुर्माना अपने निरीक्षण के दौरान किया था। अब धूल नियंत्रण के उपाय स्प्रिंकलर से छिड़काव, पर्दे न लगाने पर 4 कंपनियों पर कार्रवाई की है। इनमें राधिका कंस्ट्रक्शन पर 1.50 लाख रुपये, एसबी एंटरप्राइजेज पर 1.50 लाख, सीवर लाइन में धूल उड़ने पर एलसी इन्फ्रा पर एक लाख और देव कंस्ट्रक्शन पर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
लापरवाही पर की कार्रवाई
इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर तथा फतेहाबाद रोड समेत स्मार्ट सिटी के काम में लापरवाही बरतने पर कंपनियों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई है। कंपनियां अपना ढर्रा सुधारें अन्यथा और सख्त कदम उठाए जाएंगे। जो समय तय किया गया है, उसके अंदर ही काम पूरा करें। - निखिल टी. फुंडे, सीईओ, आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड