फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   slips found during income tax raids on shoe traders concern of many traders increased haunting fear

UP: जूता कारोबारियों पर आयकर छापे के दौरान मिलीं इन पर्चियों में ऐसा क्या है...दहशत में व्यापारी; सता रहा डर

Mon, 20 May 2024 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 May 2024 09:59 AM IST
सार

आगरा में आयकर विभाग ने जूता कारोबारियों पर छापेमारी के दौरान ऐसी पर्चियां बरामद की हैं, जिनसे पलक झपकते ही लाखों रुपये के लेनदेन हो जाते थे। इन पर्चियों के सामने आने के बाद इन तीनों फर्मों के साथ काम करने वाले कारोबारियों की चिंता भी बढ़ गई हैं। उन्हें भी आयकर विभाग की कार्रवाई का डर सता रहा है। 
 

विज्ञापन
slips found during income tax raids on shoe traders concern of many traders increased haunting fear
आयकर विभाग के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के तीन जूता कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर की कार्रवाई के दौरान बड़े पैमाने पर पर्चियां मिली हैं। इन पर्चियों में हरमिलाप ट्रेडर्स, बीके शूज और मंशु शूज के साथ कारोबार करने वाले जूता व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। पर्चियों के आधार पर उनसे भी पूछताछ की जा सकती है। यह डर सता रहा है। आयकर विभाग दूसरी फर्मों के टर्नओवर का आकलन कर सकता है। दो दिन से चल रही इस कार्रवाई ने इन फर्मों से व्यापार करने वालों को चिंता में डाल रखा है।
विज्ञापन


वाशिंग मशीन और दीवारों में भी छानबीन
हरमिलाप ट्रेडर्स के यहां से करोड़ों की नकदी की बरामदगी जूतों के डिब्बों, बेड आदि में करने के बाद विभागीय टीमों ने आवासों में वाशिंग मशीन, पेटियां और यहां तक कि दीवारों में भी छानबीन की। उन्हें आशंका थी कि कहीं नकदी अन्य स्थानों पर तो छिपाकर नहीं रखी गई है।
विज्ञापन


 

आसपास की कोठियों में सन्नाटा
आयकर की कार्रवाई के दौरान आलोक नगर, गोविंद नगर, हींग की मंडी सहित कारोबारियों के आवासों के आसपास की कोठियों में भी आवाजाही न के बराबर रही। लोगों ने अपने आवासों के बाहर निकलकर भी नहीं देखा। गर्मी के कारण कार्रवाई के दौरान पुलिस व आयकर अधिकारियों के आने जाने का क्रम चलता रहा।

 

आयकर छापा: टाइम लाइन
शनिवार:
दोपहर 12 बजे टीमें पहुंच गई
दोपहर एक बजे से कार्रवाई शुरू
शाम 6 बजे तक तलाशी चली
शाम 7 बजे नोटों की गिनती शुरू
रात 10 बजे तक 30 करोड़ के नोट गिने

 
विज्ञापन

रविवार
सुबह 10 बजे से दोबारा गिनती शुरू
सुबह 11 बजे गिनती के लिए और मशीनें मंगाई
दोपहर 2 बजे तक 40 करोड़ के नोट गिने गए
शाम 5 बजे तक 60 करोड़ के नोट गिने गए
शाम 7 बजे तक अन्य ठिकानों पर गिनती जारी
रात 10 बजे तक टीम ने अन्य दस्तावेज जब्त किए
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed