फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sleeper bus overturned due to tire burst on Yamuna Expressway in Mathura

Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से पलटी सवारियों से भरी स्लीपर बस, हादसे में 10 लोग घायल

Wed, 13 Jul 2022 10:00 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नौहझील (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौहझील (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Jul 2022 10:00 AM IST
सार

बुधवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने के बाद स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 सवारियां घायल हो गईं। 

विज्ञापन
Sleeper bus overturned due to tire burst on Yamuna Expressway in Mathura
यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में बुधवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। माइलस्टोन 67 के पास बस का टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 10 सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची थाना नौहझील पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक स्लीपर कोच बस यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते कानपुर से दिल्ली जा रही थी। बुधवार की सुबह करीब चार बजे एक्सप्रेसवे पर नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 67 के समीप अचानक बस का टायर फट गया। टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर बस पलट गई। 

विज्ञापन

बस में सवार थीं 58 सवारियां 

गनीमत रही कि बस एक्सप्रेसवे से नीचे नहीं गिरी। बस में तकरीबन 58 सवारियां भरी हुईं थी, जिनमें से 10 सवारियां घायल हो गईं। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद पहुंची नौहझील पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे कर्मियों की मदद से घायलों को सीएचसी नौहझील पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। बस की अन्य सवारियों को दूसरी बस की मदद से उनके गंतव्य तक भेजा गया है। क्रेन से बस को एक्सप्रेसवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया है। 

हादसे में ये हुए घायल

हादसे में मोहित प्रजापति निवासी कानपुर नगर, सचिन कुमार निवासी कानपुर देहात, विमल पोरवाल निवासी औरैया, कुंवर बहादुर सिंह निवासी फर्रुखाबाद, हिमांशु यादव, मोना शर्मा, गोलू यादव, प्रीति यादव, अजहर व अमीन खान घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed