{"_id":"62ce4a18ebcb6b1198785b9e","slug":"sleeper-bus-overturned-due-to-tire-burst-on-yamuna-expressway-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से पलटी सवारियों से भरी स्लीपर बस, हादसे में 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से पलटी सवारियों से भरी स्लीपर बस, हादसे में 10 लोग घायल
Wed, 13 Jul 2022 10:00 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, नौहझील (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौहझील (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 13 Jul 2022 10:00 AM IST
सार
बुधवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने के बाद स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में बुधवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। माइलस्टोन 67 के पास बस का टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 10 सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची थाना नौहझील पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक स्लीपर कोच बस यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते कानपुर से दिल्ली जा रही थी। बुधवार की सुबह करीब चार बजे एक्सप्रेसवे पर नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 67 के समीप अचानक बस का टायर फट गया। टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर बस पलट गई।
विज्ञापन
बस में सवार थीं 58 सवारियां
गनीमत रही कि बस एक्सप्रेसवे से नीचे नहीं गिरी। बस में तकरीबन 58 सवारियां भरी हुईं थी, जिनमें से 10 सवारियां घायल हो गईं। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद पहुंची नौहझील पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे कर्मियों की मदद से घायलों को सीएचसी नौहझील पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। बस की अन्य सवारियों को दूसरी बस की मदद से उनके गंतव्य तक भेजा गया है। क्रेन से बस को एक्सप्रेसवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया है।