फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sleeper Bus Crashes into Dumper; 12 Injured, Including Driver; Bus Was Traveling from Delhi to Hamirpur; Major Accident Occurs Friday Morning on Agra-Lucknow Expressway at Dauki.

Agra News: डंपर में घुसी स्लीपर बस, चालक समेत 12 घायल, दिल्ली से हमीरपुर जा रही थी बस, डाैकी में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह भीषण हादसा

Fri, 15 May 2026 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sleeper Bus Crashes into Dumper; 12 Injured, Including Driver; Bus Was Traveling from Delhi to Hamirpur; Major Accident Occurs Friday Morning on Agra-Lucknow Expressway at Dauki.
फोटो। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त बस स्रोत पुलिस
फतेहाबाद। डाैकी में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार तड़के भीषण हादसा हो गया। दिल्ली से हमीरपुर जा रही सवारियों से भरी प्राइवेट स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक सहित कुल 12 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस व यूपीडा की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार तड़के करीब 3.30 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, जालौन जिले के कालपी थाना क्षेत्र के नरहन निवासी चालक शैलेंद्र विशाखा ट्रेवल्स की स्लीपर कोच बस में दिल्ली से करीब 50-60 सवारियों को लेकर हमीरपुर जा रहा था। शुक्रवार अलसुबह डौकी थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 16.700 पर तेज रफ्तार बस आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसी। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में चालक शैलेंद्र, आशिक, आशिक की पत्नी अनीता निवासी मवई गुर्जर थाना कालपी जिला महोबा, प्रद्युम्न सिंह निवासी थाना कालपी, दुर्गेश निवासी कालपी जिला जालौन, रमेश निवासी कुकरा हमीरपुर, रमेश का पुत्र नोएल (12), वर्षा निवासी सरीला हमीरपुर, वर्षा के दो बच्चे अंकुश व मानवी, रहमत निवासी हमीरपुर, मुस्कान निवासी हमीरपुर घायल हो गए।सूचना पाकर डौकी पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। अन्य यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन



हादसे के समय सो रहे थे सभी यात्री
बस में सवार यात्रियों ने बताया कि आधी रात का समय था। जिस समय हादसा हुआ, उस समय सभी यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक जोर का झटका लगने पर हादसे के बारे में जानकारी हुई। एक दूसरे के ऊपर गिरकर भी कई यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेकाबू रफ्तार बनी हादसे की वजह


यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सुधीश कुमार शुक्ला का कहना है कि बस की रफ्तार अधिक थी। हादसा संभवत बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष सवारियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया है।


डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक घायल
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह मोबाइल फोन के इस्तेमाल ने एक युवक की जान जोखिम में डाल दी। माइलस्टोन-7 के पास आगरा से लखनऊ की ओर जा रहे बाइक सवार राजू निवासी महोबा का फोन बज उठा। जैसे ही उसने चलती बाइक पर फोन रिसीव किया, संतुलन बिगड़ गया और बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में घायल हुए युवक को डौकी पुलिस और यूपीडा की टीम ने सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed