Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Slaughterhouse land in Syed Para cleared of encroachment

Agra News: सैयद पाड़ा में स्लॉटर हाउस की भूमि कब्जामुक्त

Thu, 19 Nov 2026 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Slaughterhouse land in Syed Para cleared of encroachment
सैय्यद पाड़ा में स्लॉटर हाउस पर तालाबंदी के दौरान मौजूद निगम कर्मी स्त्रोत ननि
आगरा। लोहामंडी के सैयद पाड़ा (वार्ड 81) में सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जे के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती की। बुधवार को प्रवर्तन दल ने स्लॉटर हाउस की भूमि को मुक्त कराया। परिसर खाली कराकर मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया। इस जमीन पर अब लोगों के लिए सामुदायिक भवन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

यह कार्रवाई क्षेत्रीय पार्षद अमित सिंह पटेल की शिकायत पर की गई। उन्होंने नगर आयुक्त से कहा था कि बंद पड़े स्लॉटर हाउस पर कुछ भूमाफिया और असामाजिक तत्वों ने कब्जा कर लिया है। इससे इलाके में अवैध गतिविधियां भी तेजी से पनप रही हैं। पार्षद के प्रस्ताव पर निगम प्रशासन ने सामुदायिक भवन का खाका तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल जब जमीन खाली कराने मौके पर पहुंचा तो कुछ लोगों ने विरोध किया। हालांकि उनकी एक नहीं चली। दल ने केवल स्लॉटर हाउस तक खुद को सीमित नहीं रखा। क्षेत्र में रसीद की ओर से सार्वजनिक मार्ग पर अवैध रूप से पशुओं का बाड़ा संचालित करने और रास्ते पर लगातार गोबर व गंदगी फैलाने की शिकायत पर भी शिकंजा कसा। तत्काल गंदगी हटवाई और चेतावनी दी कि यदि दोबारा ऐसा हुआ तो कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। निगम की जमीन को कब्जामुक्त कराकर उसका उपयोग जनहित के कार्यों में होगा। सार्वजनिक मार्गों पर गंदगी फैलाने और रास्ता रोकने वालों पर भी नियमानुसार कार्रवाई होगी। - संतोष कुमार वैश्य, नगर आयुक्त
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed