फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three farmers died in lightning strikes in firozabad

फिरोजाबाद में कुदरत का कहर : आकाशीय बिजली गिरने से तीन किसानों की मौत, 46 मवेशी मरे

Sun, 11 Jul 2021 04:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 11 Jul 2021 04:20 PM IST
सार

फिरोजाबाद जिले में रविवार को बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन किसानों की जान चली गई। मटसेना क्षेत्र में मवेशी भी मरे हैं। 

विज्ञापन
three farmers died in lightning strikes in firozabad
मृतक किसानों के फाइल फोटो: हेमराज, रामसेवक और अमर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में रविवार दोपहर को जहां बारिश राहत बनकर बरसी, तो वहीं आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया। शिकोहाबाद क्षेत्र में बिजली गिरने से तीन किसानों की मौत हो गई। दो किसान एक ही गांव के रहने वाले थे। दूसरी मटसेना क्षेत्र के गांव ऊंधनी में बिजली गिरने से 42 बकरियां, एक गाय और तीन भैंसों की जान चली गई। 

विज्ञापन


इन घटनाओं से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनाओं के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली। शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा भी पीड़ितों से मिले। विधायक ने पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है। 
विज्ञापन


शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला ऊमर निवासी किसान हेमराज (60) रविवार को हुई बारिश के दौरान अपने खेत पर काम कर रहे थे। पड़ोस में गांव के ही रामपाल के खेत में रामसेवक (50) पशुओं के लिए चारा काट रहे थे। बारिश से बचने के लिए दोनों किसान खेत के पास खड़े नीम के पेड़ के नीचे आकर बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

three farmers died in lightning strikes in firozabad
फिरोजाबाद: किसानों की मौत के बाद परिवारों में मची चीत्कार - फोटो : अमर उजाला

खेत में सब्जियां ढक रहे थे किसान
बारिश के बीच हेमराज खेत में रखी गईं सब्जियों को ढकने के लिए चल दिया। उसकी मदद को रामसेवक भी गया। जैसे ही दोनों खेत में पहुंचे, तभी बिजली गिरी, जिसमें दोनों किसान गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों किसानों को अचेतावस्था में अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

गांव नगला चांट में आकाशीय बिजली गिरने से अमर सिंह कुशवाह (60) की मौत हो गई। वह खेत पर धान की पौध की रोपाई कर रहे थे। बारिश से बचने के लिए खेत के पास आम के पेड़ के नीचे चले गए थे। तभी तेज आवाज के साथ बिजली पेड़ पर गिरी और वह गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

गांव ऊंधनी में 46 मवेशी मरे
थाना मटसेना के गांव ऊंधनी के बाहर बिजली गिरने से शीशम के पेड़ के नीचे बैठी करीब 42 बकरियां, एक गाय की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऊंधनी गांव में रामनाथ जाटव के एक भैंस की मौत हो गई। पास में रहने वाली महिला झुलसकर घायल हो गई। 

बिजली गिरने की जानकारी होने के साथ ही क्षेत्रीय लेखपाल ने हानि का आंकलन करना प्रारंभ कर दिया है। तहसील सदर डॉ. संतराज ने बताया कि ऊंधनी में जानवरों के मरने की सूचना मिली है। लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। वहीं शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा ने पीड़िता से जानकारी ली। विधायक ने उन्हें मदद का भरोसा दिलाया है। 

रविवार दोपहर को हुई झमाझम बारिश
फिरोजाबाद में रविवार दोपहर मौसम बदला। करीब 25 मिनट की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई, लेकिन बारिश के बाद पूरा शहर ताल तलैया नजर आया। शहर की सड़कों में जलभराव हो गया। आमजन सड़कों पर भरे पानी से होकर गुजरे। तेज बारिश से नगर निगम के नाला सफाई अभियान की कलई भी खुलकर सामने आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed