फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sky covered with fog

मौसम- कोहरे की चादर से ढका आसमान, बढ़ गई ठंडक

Thu, 13 Jan 2022 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
sky covered with fog
कासगंज। बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान कोहरे की चादर से ढक गया। दिनभर सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। मौसम में ठंडक बढ़ने पर लोगों ने अलाव का सहारा लिया। वहीं यह कोहरा गेहूं व जौ की फसल के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों बारिश हुई तो मौसम में ठंडक बढ़ गई थी। बुधवार को दिनभर धूप खिली रही। लेकिन देर रात से ही कोहरे की चादर छाने लगी। बृहस्पतिवार को सुबह से कोहरे से आसमान ढक गया। जिससे लोगों ने गलनभरी सर्दी का एहसास किया। लोग ठंड से बचाव करते नजर आए। कोई अलाव के सहारे रहा तो कोई इलेक्ट्रिक हीटर का सहारा ले रहा था। मौसम में ठंडक बढ़ने से लोगों को ठिठुरन का अहसास तो हुआ पर कोहरे से गेहूं व जौ की फसल में ग्रोथ होने से यह फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।
विज्ञापन

यातायात हुआ प्रभावित
कोहरे से रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दृश्यता कम होने के कारण चालक वाहनों में रफ्तार नहीं भर पाए। रेल यातायात भी प्रभावित रहा। कोलकाता से चलकर आगरा जाने वाली ट्रेन संख्या 12319 जो सुबह 6:55 बजे कासगंज जंक्शन पर पहुंचती थी वह 8:30 बजे पहुंची। यहां इस ट्रेन का 20 मिनट का ठहराव हुआ। ट्रेन संख्या 22443 जो बांद्रा को जाती है वह 20 मिनट प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पारा-
-अधिकतम पारा 18 डिग्री सेल्सियस।
-न्यूनतम पारा 7 डिग्री सेल्सियस रहा।
- पिछले दिनों बारिश से फसलों को नुकसान हुआ, लेकिन कोहरे से गेहूं व जौ की फसल को फायदा होगा और उनकी ग्रोथ तेज होगी। कोहर से गेहूं-जौ का पौधा मजबूत होता है।- सुमित चौहान, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed