फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Skin getting burnt due to intense sun, rashes appearing

Agra News: तेज धूप से झुलस रही त्वचा, पड रहे चकत्ते

Tue, 10 Jun 2025 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 10 Jun 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Skin getting burnt due to intense sun, rashes appearing
कासगंज। पिछले चार दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों की त्वचा पर बुरा असर डालना शुरू कर दिया है। तेज धूप के कारण त्वचा झुलसने के साथ ही शरीर पर लाल चकत्ते और काले धब्बे पड़ रहे हैं। कई लोगों को जलन और हाथ-पैरों में छोटे लाल दाने निकलने की शिकायत भी हो रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन ऐसे 50 से 60 मरीज त्वचा संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इलाज के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। जैसे ही तेज धूप का प्रकोप बढ़ा है, चर्म रोगियों की संख्या में भी तेजी आई है। लोग फंगल इंफेक्शन सहित अन्य त्वचा संबंधी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, जिससे उन्हें खुजली और चेहरे पर काले धब्बे जैसी परेशानियां हो रही हैं।
विज्ञापन

डॉ. आनंद स्वरूप ने बताया कि ये समस्याएं मुख्य रूप से तेज धूप और अत्यधिक पसीने के कारण हो रही हैं। उन्होंने बताया कि यह एक संक्रामक स्थिति भी हो सकती है, जो पसीने से पनपती है। यह रोग अक्सर उंगलियों के बीच, बगल, कलाइयों, जांघों, पीठ और अंदरूनी हिस्सों में होता है। बार-बार खुजली करने से प्रभावित अंगों पर लाल दाग पड़ जाते हैं, जिससे मरीजों को काफी परेशानी होती है। डॉ. स्वरूप ने चेतावनी दी कि यदि परिवार का एक सदस्य प्रभावित होता है, तो अन्य सदस्यों के भी इस संक्रमण की चपेट में आने का खतरा रहता है। इसलिए, सभी को सावधानी बरतने और स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed