फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Skin becoming dry in winter, skin disease spreading rapidly

Agra News: सर्दी में त्वचा हो रही शुष्क, तेजी से फैल रहा चर्म रोग

Sun, 22 Dec 2024 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 22 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Skin becoming dry in winter, skin disease spreading rapidly
कासगंज। ठंड के मौसम में शरीर की साफ सफाई से अनदेखी से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में जहां त्वचा शुष्क हो रही है। वहीं चर्म रोग भी तेजी से पांव पसार रहा है। लोग लगातार चर्म रोगों की चपेट में आ रहे हैं। आरोग्य मेले में सबसे अधिक 221 मरीज चर्म रोग की समस्या लेकर पहुंचे। इसके अलावा अन्य बीमारियों के मरीज भी शामिल रहे।
विज्ञापन

ठंड के मौसम का असर लोगों की सेहत पर देखा जा रहा है। ठंड की वजह से लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ा है। लोग शारीरिक सफाई की ओर पूरी तरह से ध्यान नहीं दे रहे। इससे लोग फंगल इंफेक्शन, त्वचा पर चकत्ते, खुजली आदि की चपेट में आ रहे हैं। जिले में दो नगरीय व 31 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेला शुरू होने के साथ ही मरीज पहुंचना शुरू हो गए।
विज्ञापन

मेले में कुल 1033 मरीज उपचार पाने के लिए पहुंचे थे। इनमें सबसे अधिक 221 मरीज चर्म रोग से जुड़ी समस्या से ग्रसित थे। इसके अलावा 98 मरीजों में पेट, 60 मरीजों में सांस लेने की समस्या थी। बुखार से पीड़ित 46 मरीज भी उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से चार की मलेरिया तथा एक की डेंगू जांच की गई। किसी मरीज में इनकी पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 मरीजों की हेपेटाइटिस बी, 26 मरीजों की शुगर, 21 मरीजों की ब्लड प्रेशर की जांच की गई। 10 महिलाओं ने प्रसव पूर्व अपनी जांच कराई। एक मरीज में टीबी के लक्षण मिले। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि ठंड के मौसम में सफाई पर ध्यान न देने से चर्मरोग फैलने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए मरीजों की संख्या अधिक आ रही है। मेला में सभी केंद्रों पर चर्म रोग सहित सभी आवश्य दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed