फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   skeleton found in senior BJP leader house bought just a few days ago said nothing to do with it

UP: वरिष्ठ भाजपा नेता के घर में मिला नर कंकाल, कुछ ही दिन पहले खरीदा था; बोले- मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं

Wed, 13 Sep 2023 07:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 13 Sep 2023 07:26 AM IST
सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व चेयरमैन ने कुछ ही दिन पहले ये मकान खरीदा है। अभी इस मकान की रजिस्ट्री नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि इस कंकाल से उनका कोई लेना देना नहीं है। 

विज्ञापन
skeleton found in senior BJP leader house bought just a few days ago said nothing to do with it
वरिष्ठ भाजपा नेता के घर में मिला नर कंकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के कस्बा अछनेरा में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व चेयरमैन ने कुछ महीने पहले जिस मकान को खरीदा था, उसमें से नर कंकाल मिला। ये खबर तेजी से जब फैली तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। इस बारे में जब भाजपा नेता से बात की गई तो उन्होंने साफ-साफ कहा कि इस कंकाल से उनका कोई लेना-देना नहीं है। ये मकान तो उन्होंने कुछ ही समय पहले खरीदा है। अभी इसकी रजिस्ट्री भी नहीं हुई है।

विज्ञापन


ये है मामला 
कस्बा अछनेरा में एक पुश्तैनी मकान को तोड़ते समय एक लकड़ी का बक्शा मिला। इस बक्शे को खोला गया तो उसमें से नर कंकाल मिला। ये देख मजदूर और परिवार के लोग डर गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर आ गई। इस मकान को तुड़वा रहे भाजपा नेता अशोक अग्रवाल ने बताया कि इस मकान का सौदा जरूर हुआ है, लेकिन अभी तक ये मकान उनके नाम नहीं आया है। आपसी संबंध में उन्होंने मकान पर काम शुरू करा दिया था। इस नर कंकाल से उनका कोई मतलब नहीं है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मैजिक शो: पर्दा उठते ही डांस करती आई युवतियां, फिर की ऐसी हरकतें; शर्म से पानी-पानी हो गए दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ के भाई से हुआ था मकान का सौदा 
उन्होंने बताया कि इस मकान का सौदा गया प्रसाद पुत्र धनीराम के साथ हुआ है। पूर्व मकान मालिक गया प्रसाद के भाई डॉ. नरेश अग्रवाल हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन थे, जो अपनी पढ़ाई के लिए हड्डीनुमा डमी वस्तुएं रखते थे। जिन पर मार्कर से मार्क के भी निशान लगे हुए मिले हैं।

जांच में जुटी पुलिस 
थानाध्यक्ष रोहित आर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया मानव कंकाल ना होकर डमी सैंपल प्रतीत हो रहा है। उक्त डमी को कब्जे में ले लिया गया है। परीक्षण हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें - UP: मंडलायुक्त कार्यालय में सपेरों ने बजाई बीन, बोले- साहब हम सांप पकड़ते हैं....; वजह जानकर अधिकारी हैरान

इसलिए तोड़ा जा रहा था मकान 
एक पुश्तैनी मकान को दोबारे से बनवाने के लिए तोड़ा जा रहा था। सोमवार को मजदूर मकान की ऊपरी मंजिल तोड़ रहे थे, तभी वहां से एक लकड़ी का बक्शा मिला। ये बक्शा देखकर मजदूरों को लगा कि हो सकता है इसमें कुछ कीमती सामान हो। मजदूरों ने तत्काल ही इस बक्शे के बारे में पूर्व चेरमैन को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे पूर्व चेयरमैन और उनके परिवार के लोगों ने जब इस बक्शे को खोला, तो अंदर से मानव कंकाल जैसी हड्डियां मिलीं। ये देख परिवार के लोगों के पसीने छूट गए। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed