फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Skeleton found during drain cleaning near Air Force Station Gate agra

Agra: नाला सफाई में मिलीं खोपड़ी और हड्डियां, फोरेंसिक एक्सपर्ट करेंगे जांच

Thu, 25 May 2023 03:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 May 2023 03:10 PM IST
सार

नाला सफाई के दौरान कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Skeleton found during drain cleaning near Air Force Station Gate agra
शाहगंज थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के  शाहगंज के सराय ख्वाजा इलाके में बुधवार को नाला सफाई के दौरान खोपड़ी और हड्डियां मिलीं। इसकी जानकारी सफाईकर्मियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने खोपड़ी और हड्डियों को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। फारेंसिक एक्सपर्ट जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


जगनेर मार्ग पर सराय ख्वाजा पुलिस चौकी क्षेत्र में बुधवार को नाले की सफाई की जा रही थी। नाला पांच से सात फुट तक गहरा है। तभी सफाईकर्मियों को कीचड़ में एक खोपड़ी नजर आई। उसे बाहर निकाल लिया गया। वह कीचड़ में सनी हुई थी। उसके नरमुंड होने की आशंका जाहिर की गई। नाले में हड्डियां भी थीं। सफाईकर्मियों ने पुलिस को बुला लिया। खोपड़ी और हड्डियों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम गृह भेजा गया।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि खोपड़ी और हड्डियों को फोरेंसिक एक्सपर्ट के पास जांच के लिए भेजा जाएगा। यह कितना पुराना है, मनुष्य का है भी या नहीं, अगर, यह मनुष्य का है तो मृतक की उम्र कितनी थी, कितना पुराना है, पुरुष या महिला है, यह एक्सपर्ट ही बता सकते हैं। जांच के बाद इसका पता चल जाएगा। डीएनए सैंपल भी रखा जाएगा, जिससे किसी व्यक्ति के मृतक के अपने परिवार या परिचित का होने का दावा करने पर जांच कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं कोई लापता तो नहीं हुआ

प्रत्यक्षदर्शियों में इस बात की चर्चा रही कि खोपड़ी और हड्डियां किसी लापता व्यक्ति या बच्चे की तो नहीं है, वह नाले में गिरा या फिर हत्या कर फेंक दिया गया, यह सवाल लोग खड़े कर रहे थे। हालांकि पुलिस के पास किसी लापता व्यक्ति के परिवार का कोई पहुंचा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed