फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Skandmata is worshiped on the fifth day of Navratri

नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता की हुई पूजा अर्चना

Sun, 10 Oct 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Skandmata is worshiped on the fifth day of Navratri
मैनपुरी। नवरात्र के पांचवें दिन जिले भर में माता के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। माता के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। माता के मंदिर में भक्तों ने नेजा आदि चढ़ाने का कार्य किया।
विज्ञापन

शहर के प्रसिद्ध शीतला देवी मंदिर में नवरात्र के पांचवें दिन माता के भक्तों की भीड़ रही। यहां सुबह शाम आयोजित होने वाली आरती में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद हुए। रविवार को बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने नेजा चढ़ाने का कार्य किया। काली माता मंदिर में सुबह हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। नगर में जगह-जगह आयोजित माता के पंडालों में भी भजन कीर्तन चलते रहे। ग्रामीण अंचल में भी नवरात्र का उत्साह पूरी तरह से दिखाई दे रहा है। पंडालों में देर रात तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

------
देवी जागरण में कलाकारों ने दीं प्रस्तुति
घिरोर। कस्बा के मोहल्ला केशोराय निवासी चंद्रपाल तोमर के यहां शनिवार की रात मां भगवती जागरण हुआ। जागरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सत्यपाल सिंह राजपूत और विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश जाटव ने माता की आरती उतारकर किया। देर शाम से शुरू हुआ भगवती जागरण रविवार की सुबह पांच बजे तक चला। इस दौरान कलाकारों ने बेहतर प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के सुरेश तोमर, जिला संयोजक चंद्रपाल सिंह तोमर, महामंत्री चंद्रप्रताप सिंह चौहान, गोविंद गुप्ता, भोले तोमर, कल्लू, आशू तोमर, अजीत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed