फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sixty two thousand villages will be electrified till Diwali in up

दिवाली तक रोशन होंगे सूबे के 62 हजार मजरे, ऊर्जा मंत्री ने दी अफसरों को डेडलाइन

Mon, 17 Sep 2018 02:09 PM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा Updated Mon, 17 Sep 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
sixty two thousand villages will be electrified till Diwali in up
यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के 62 हजार मजरों में दिवाली तक बिजली पहुंचाई जाएगी। बिजली विभाग को 31 दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य दिया है। ब्रज के ही करीब 1600 मजरे बिजली का इंतजार कर रहे हैं। इनमें मथुरा में ही 60 छोटे गांव हैं। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के सभी राजस्व गांव में बिजली की लाइन पहुंच चुकी है। ग्रामीणों को कनेक्शन भी जारी कर दिए गए हैं। 80 हजार मजरे भी बिजली से जुड़ गए हैं। लेकिन अभी तक 62 हजार मजरे बिजली के इंतजार में हैं। यह सभी वह गांव हैं जिनकी आबादी 150 से 300 तक की है। 
विज्ञापन


अभी भी इन गांवों का आंगन डिबिया की रोशनी से रोशन होता है। बिजली विभाग इन गांवों को दिवाली तक रोशन करने का प्लान बना रहा है। अगर कनेक्शन जारी भी न हो सके तो कोशिश की जा रही है कि दिवाली तक लाइन तो गांव में पहुंच ही जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि 31 दिसंबर 2018 तक का टारगेट तय किया गया है। आगरा, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, कानपुर, गोरखपुर, इलाहाबाद, वाराणसी और झांसी मंडल में काम में थोड़ी सुस्ती थी जिस पर अफसरों को कसा गया है। सभी से कहा गया है कि अतिरिक्त लोग लगाएं लेकिन काम समय से पूरा हो जाए। 
    
जर्जर तार बदलवाने को लेंगे 10 हजार करोड़ का लोन 

प्रदेश में बिजली के जर्जर तार बदलवाने के लिए विभाग के पास इस समय पैसा नहीं है। तार की भी कमी आ रही है। लिहाजा मंत्रालय जर्जर तारों को बदलवाने के लिए 10 हजार करोड़ का लोन लेने जा रहा है। इसके लिए आवेदन भी कर दिया गया है। 

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि जर्जर तारों की शिकायतें सभी जगह हैं। अब इन सभी तारों को बदला जाना है। इसकी प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। लोन की मंजूरी होने के साथ ही काम शुरू करा दिया जाएगा। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक लोन मंजूर हो जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed