फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six years imprisonment to the person guilty of attempt to rape

Agra News: दुष्कर्म का प्रयास करने के दोषी को छह साल की सजा

Fri, 27 Sep 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 27 Sep 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Six years imprisonment to the person guilty of attempt to rape
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में छह साल पहले एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को अपर जिला जज षष्ठम चेतना चौहान ने छह साल की सजा सुनाई है। उस पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली में 21 अगस्त 2018 को एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार उसकी नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। थाना बिछवां के गांव मरहरी के रहने वाले जगदीश सक्सेना ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने पर उसको पीटने के बाद पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बेटी केे शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों को आते देख जगदीश मौके से भाग गया। पुलिस ने जांच करने के बाद मुकदमे की सुनवाई के लिए चार्जशीट न्यायालय में भेज दी।
विज्ञापन


मुकदमे की सुनवाई अपर जिला जज षष्ठम चेतना चौहान की कोर्ट में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से वादी, विवेचक, किशोरी सहित गवाहों ने कोर्ट में गवाही दी। गवाही के आधार पर जगदीश को दुष्कर्म करने के प्रयास का दोषी पाया गया। अपर जिला जज षष्ठम चेतना चौहान ने जगदीश को छह साल की सजा सुनाकर उस पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed